Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मंडला और बालाघाट में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में लहराए गए फिलिस्तीन के झंडे
bhopal,Palestine flags , Eid Miladunnabi

भोपाल । मध्य प्रदेश के मंडला और बालाघाट जिले में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर फिलिस्तीन के झंडे लहराने का मामला सामने आया है। इन घटनाओं के वीडियाे सामने आने के बाद माहौल गरमा गया है। दोनों ही मामलों में हिंदू संगठनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

 

दरअसल, मंडला में सोमवार को ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान शहर के चिलमन चौक पर जुलूस में शामिल कुछ युवा हाथों में फिलिस्तीन का झंडे थामे हुए थे और नगर भ्रमण के दौरान लहराते नजर आए। इतना ही नहीं, जुलूस के स्वागत में फिलिस्तीन के समर्थन में पोस्टर भी लगाया गया था। इस दौरान मौके पर पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। जुलूस के दौरान फिलिस्तीनी झंडे लहराने का वीडियो भी सामने आने के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

मंडला पुलिस ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बयान जारी किया है कि मिलादुन्नबी पैदल जुलूस के दौरान फिलिस्तीन के झंडे से मेल खाता झंडा एक युवक लाया था, जिसको समाज के अन्य व्यक्तियों ने समझा-बुझाकर वापस लिया। मामला संज्ञान में आते ही युवक पर विधि सम्मत वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने युवक पर लोगों की भावना आहत करने पर बीएनएस 197(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

 

इधर, बालाघाट जिला मुख्यालय पर भी मिलादुन्नबी के जुलूस में फिलिस्तीन के झंडे लहराए गए, जिसकी तस्वीर सामने आने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए झंडा फहराने वाले युवक सहित उसके अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

पुलिस के अनुसार ईद मिलादुन्नबी का जुलूस जैसे ही शहर के महावीर चौक पहुंचा, जुलूस के साथ चलते हुए जुलूस के बीच साकिब नाम का व्यक्ति अपने साथियों के साथ आया और हाथ में फिलिस्तीन का झंडा लेकर लहराने लगा। उसके इस कृत्य को देखकर इसकी शिकायत पुलिस से की गई। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को बताया कि इस कृत्य से संपूर्ण हिंदुस्तानियों की भावनाएं आहत हुई हैं। पुलिस ने शिकायत पर साकिब सहित अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 197,2, बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। यहां पुलिस द्वारा अन्य आरोपितों की शिनाख्त कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

 

MadhyaBharat 16 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.