Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
आला अधिकारियाें ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दाैरा
bijapur, Top officials visited, flood affected areas

बीजापुर । जिले में लगातार हो रही बारिश से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए डीआईजी दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप, कलेक्टर संबित मिश्रा और एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव ने आज बुधवार काे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उनके साथ डीएफओ रामाकृष्णा वाय, एडिशनल एसपी वैभव बैंकर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरे में भोपालपटनम ब्लॉक के रामपुरम और तिमेड़ के इन्द्रावती नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया गया, लगातार हुई अति वर्षा के कारण भोपालपटनम क्षेत्र में जिले की प्रमुख नदी इंद्रावती में बाढ़ विकराल हो गई थी और इस नदी के इर्द-गिर्द बसने वाले गांव प्रभावित हो गए हैं। इंद्रावती नदी से मिलने वाले नालों में भी जलस्तर बढ़ जाने के कारण अकेले भोपालपटनम क्षेत्र के ही लगभग दो दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में आ गए।

 

 

 

बीजपुर कलेक्टर संबित मिश्रा ने इस दौरान सरपंच एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बाढ़ के संबंध में जानकारी ली। वहीं मैदानी अमले को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की सतत निगरानी रखने और वस्तुथिति से अवगत कराने के निर्देश दिए। बाढ़ एवं आपदा के लिए स्थापित कंट्रोल रूम एवं एसडीएम को किसी भी सहयोग के लिए संपर्क करने को कहा है। साथ ही सभी प्रकार की सुविधाओं के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं, ताकि इस स्थिति में लोगों को आवश्यकतानुसार सहयोग किया जा सके।

 

विदित हाे कि मट्टीमरका नाम के एक गांव की स्थिति के बारे में मिली जानकारी के अनुसार यह गांव पूरी तरह से टापू बनकर रह गया है हालांकि राहत वाली ख़बर यह भी मिली है कि यहां डुबान जैसी कोई परिस्थिति फिलहाल निर्मित नहीं हुई है जब कि, चन्दूर, लिंगापुर, गंगारम, रामपुरम, बामनपुर, अर्जुनल्ली, कोंडामोसम, तारलागुडा और तीमेड समेत 20 से अधिक गांवों में जनजीवन खासा प्रभावित हो गया है. “सड़कों पर जलभराव की स्थिति निर्मित होने और प्रमुख मार्ग बाधित हो जाने से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गए हैं, जनजीवन इतना बाधित हुआ है कि प्रशासनिक अमले के वरिष्ठ अधिकारियों को मैदान में उतरकर कमान संभालनी पड़ी है।

MadhyaBharat 11 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.