Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
नर्मदापुरम में रेलवे ट्रैक पर ट्रैक्टर फंसने से राेकनी पड़ी सोमनाथ एक्सप्रेस
narmadapuam,Somnath Express ,  tractor getting stuck

नर्मदापुरम । मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में सोमवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। यहां एक ट्रैक्टर रेलवे ट्रैक क्रॉस करते समय पटरी पर फंस गया। इसी बीच सोमनाथ एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। लाेकाे पायलट ने खतरे को भांपते हुए सूझबूझ से काम किया और ट्रेन रोक दी। जिससे बडा हादसा टल गया, हालांकि इस दाैरान करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा।

 

 

 

जानकारी अनुसार घटना पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल में बागरातवा और गुरमखेड़ी के बीच साेमवार सुबह करीब दस बजे की है। ट्रेन नंबर 22937 सोमनाथ एक्सप्रेस अप ट्रैक पर इटारसी से जबलपुर जा रही थी। इस दाैरान बागरातवा और गुरमखेड़ी के बीच लोको पायलट को बीच में डाउन ट्रैक पर ट्रैक्टर पटरी क्रॉस करते दिखा। यह देखकर लोको पायलट ने स्पीड कम करते हुए ट्रेन रोक दी। गार्ड ने गुरमखेड़ी रेलवे स्टेशन को सूचना दी। स्टाफ ने उतर कर देखा, तो चालक अपना ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। अफसराें ने डाउन और अप लाइन ट्रेनों को दूसरे स्टेशनों पर रोका। रेलवे के अधिकारी भी जांच के लिए मौके पर पहुंचे।

 

 

 

पिपरिया आरपीएफ के इंस्पेक्टर गोपाल मीणा ने बताया कि ट्रैक्टर चालक ने रिवर्स में लेकर पीछे करने की भी कोशिश की है, लेकिन वह असफल रहा। संभवत: ट्रैक पार करते समय ट्रैक्टर बंद हो गया है। ट्रैक्टर चालक के बारे में पता किया जा रहा है। उसके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद करीब आधे घंटे बाद ट्रैक को चालू कर दिया गया।

 

 

 

 

MadhyaBharat 9 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.