Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
कोरबा में महिला की मौत
korba, Woman dies , Korba

कोरबा । छत्तीसगढ़: सीएसईबी कॉलोनी पथरीपारा में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। महिला की पहचान कमलाबाई (40) के रूप में हुई है, जो अपने पति तांतीराम के साथ रहती थी।

 

 

 

महिला का पति तांतीराम आबकारी विभाग का गार्ड है और बालको रोड स्थित रामपुर शराब दुकान पर कार्यरत है। घटना की जानकारी आज रविवार सुबह मिली, जब तांतीराम ने पत्नी को फांसी के फंदे पर लटका देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला का व्यवहार पिछले तीन महीनों से बदल गया था और वह अक्सर धार्मिक चीजें देखती थी। घटना के कारणों की जांच अभी भी जारी है।

 

 

 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के आधार पर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। महिला के परिवार में पति तांतीराम के अलावा दो बच्चे हैं। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार है।

MadhyaBharat 8 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.