Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
मुख्यमंत्री   साय ने ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण
raipur, Chief Minister Sai, planted trees

रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपणमुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज रविवार काे पुलिस थाना परिसर, पूंजीपथरा में ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने माँ के सम्मान में लगाया पीपल का पौधा रोपा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पीपल का पौधा रोपित कर पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश दिया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व का सम्मान करना है। पूंजीपथरा थाना परिसर में मातृ छाया उपवन वृक्षारोपण कार्यक्रम में कृषि एवं प्रभारी मंत्री  रामविचार नेताम ने पीपल, वित्त मंत्री  ओ पी चौधरी ने पीपल, राज्यसभा सांसद  देवेंद्र प्रताप सिंह ने चंदन, सांसद  राधे श्याम राठिया ने चंदन का पौधा लगाया। मुख्य वन संरक्षक  प्रभात मिश्रा, संभाग आयुक्त बिलासपुर  महादेव कावरे, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग पटेल एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियो, स्कूली बच्चों ने मातृ छाया उपवन हेतु 800 से अधिक पौधे रोपे। ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत प्रदेशभर में वृक्षारोपण किया जा रहा है, जिसमें हर नागरिक को एक पौधा अपनी मां के नाम पर लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

MadhyaBharat 8 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.