Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
अबूझमाड़ मुठभेड़ में मारे गये तीन नक्सली 18 लाख के इनामी निकली
narayanpur, Three armed uniformed , 18 lakhs

नारायणपुर । बस्तर संभाग अंतर्गत विगत महीनों से प्रभावी नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत माड़ से नक्सलवाद का सफाया करने के उद्देश्य से नारायणपुर पुलिस के द्वारा विगत छः महीने से नक्सल विरोधी ‘‘माड़ बचाओ’’ अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में कुछ द‍िन पहले जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में मारे गये तीन सशस्त्र वर्दीधारी महिला नक्सलियाें की शिनाख्त 5-5 लाख के दो इनामी एवं 8 लाख की एक महिला नक्सली के रूप में हुई है।

 

 

मारे गये नक्सलियों के नाम व पद इस प्रकर हैं - लक्ष्मी, पीएलजीए कंपनी नंबर 5, उत्तर बस्तर डिवीजन, निवासी मल्कानगिरी जिला, ओडिशा इनामी आठ लाख, सविता एसीएम परतापुर एरिया कमेटी, उत्तर बस्तर डिवीजन, निवासी मानपुर-मोहाला इनामी पांच लाख, शांता एसीएम परतापुर एरिया कमेटी , उत्तर बस्तर डिवीजन, निवासी बीजापुर जिला, इनामी पांच लाख। कुल तीन महिला सशस्त्र वर्दीधारी नक्सलियाें के शव तथा शव के पास से 303 रायफल एक, 315 राइफल दो, बीजीएल लांचर एक, भरमार बंदुक एक सहित भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ सहित अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामान बरामद हुआ। घटना स्थल में मिले खून के धब्बे से इस मुठभेड़ में बडी संख्या में अन्य नक्सलियों के घायल अथवा मारे जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

 

 

बस्तर आईजी सुन्दरराज पी. ने बताया कि उक्त मारे गये तीन महिला नक्सली 18 लाख के इनामी के रूप में शिनाख्त हुई है। उन्हाेंने बताया कि नक्सलियाें के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई में स्थानीय जिला पुलिस बल, डीआरजी तथा केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों द्वारा आपसी बेहतर तालमेल एवं रणनीति के साथ काम करने के परिणाम स्वरूप वर्ष 2024 में बस्तर संभाग अंतर्गत की जा रही नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान अब तक कुल 143 नक्सलियों के शव बरामद किये गये हैं, 596 नक्सलियाें को गिरफ्तार किया गया है एवं 599 नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किया गया है।

MadhyaBharat 31 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.