Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
सीमेंट प्लांट में मजदूर पर भारी वस्‍तु ग‍िरने से मौत
balodabazar,  worker died ,cement plant

बलौदाबाजार । जिले के कोतवाली थानांतर्गत रिसदा स्थित न्युविस्टा सीमेंट संयंत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सीमेंट प्लांट के अंदर जब मजदूर सायक्लोन में काम कर रहा था, तभी उसके ऊपर कोई भारी वस्तु गिर गई। इस घटना में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। कंपनी प्रबंधन ने तुरंत घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसकी मौत हो गई थी।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार, सीमेंट प्लांट में सोमवार रात करीब 11 बजे मृतक पोषण यादव (उम्र 26 वर्ष) सोनाडीह गांव का निवासी था और ठेकेदार के अंतर्गत काम कर रहा था। कंपनी में शटडाउन चल रहा था और मजदूर मात्र दो दिन पहले ही प्लांट में काम पर आया था। इस घटना की जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल कंपनी प्लांट के मजदूरों और मृतक के परिजनों से बातचीत कर रही है।

 

मृतक के साथी रविशंकर ने बताया कि शटडाउन के दौरान वे काम करने गये थे। इसी दौरान सायक्लोन में रिपेयरिंग का काम चल रहा था कि हादसा हो गया और उसे तत्काल इलाज के लिए ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

MadhyaBharat 20 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.