Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
वक्फ बोर्ड संशोधन बिल का छत्तीसगढ़ में क्या होगा असर?
 impact of Waqf Board Amendment Bill in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ :  छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष रहे सलाम रिजवी ने कहा छत्तीसगढ़ में वक्फ बोर्ड के पास हजारों-करोड़ की संपत्तियां हैं, लेकिन इसके 80% संपत्तियों पर अवैध कब्जा है.

लोकसभा में एनडीए की सरकार वक्फ बोर्ड संशोधन बिल लेकर आई है. बिल आने के बाद विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया, जिसके बाद अब इस बिल को जेपीसी कमेटी में भेज दिया गया है. ऐसे में छत्तीसगढ़ में इसका क्या असर होगा? वहीं प्रदेश भर में वक्फ बोर्ड के पास कितनी संपत्तियां हैं? इसको लेकर कांग्रेस और बीजेपी सरकार में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष और सदस्य रहे नेताओं ने जानकारी दी है.

कांग्रेस सरकार में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष रहे सलाम रिजवी का कहना है कि "अन्य राज्यों की तरह छत्तीसगढ़ राज्य में भी वक्फ बोर्ड है और इस बोर्ड के पास भी हजारों-करोड़ की संपत्तियां हैं, लेकिन बेहिसाब संपत्तियों का हिसाब बोर्ड के पास नहीं है. हैरानी की बात यह है कि वक्फ बोर्ड की 80 प्रतिशत संपत्तियों पर कब्जा है."

उन्होंने आगे कहा कि "मुतवल्ली ने इसे बड़ा नुकसान पहुंचाया है, क्योंकि कागजों को दुरुस्त कराने का काम उन्होंने ठीक से नहीं किया. वक्फ बोर्ड ने भी अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाई, इससे भी बड़ा नुकसान हुआ है. वर्तमान में ये स्थिति है कि राज्य में वक्फ बोर्ड की हालत खराब है. वक्फ बोर्ड का काम सामाजिक कल्याण के लिए काम करना है. जैसे- जमीनें देना, अस्पताल बनवाना, स्कूल-कॉलेज खोलना, लेकिन यह हो नहीं पा रहा है."

सलाम रिजवी का कहना है कि "छत्तीसगढ़ अन्य राज्यों की तरह धार्मिक एजेंडे वाला राज्य नहीं है. वहीं वक्फ बोर्ड की संपत्ति होने के बावजूद वह वक्फ बोर्ड के पास नहीं है. अगर बात सियासत की है तो इसे बस धारा 370 या तीन तलाक जैसे बिल की तरह ही देख सकते हैं. लेकिन मेरा तो सुझाव है कि वक्फ की तरह मठ बोर्ड बना दिया जाना चाहिए, क्योंकि मठों के पास वक्फ से भी कहीं ज्यादा बेहिसाब संपत्तियां हैं."

वहीं बीजेपी सरकार में वक्फ बोर्ड के सदस्य सलीम राज का कहना है कि "बिल से सबसे ज्यादा तकलीफ विपक्ष को ही है, क्योंकि वक्फ के 80 प्रतिशत कब्जे वाली संपत्ति पर सामाजिक, राजनीतिक तौर पर सक्रिय लोगों का हाथ है. मेरी जानकारी के मुताबिक प्रदेश में 1,100 से अधिक प्रॉपर्टी वक्फ के पास है, लेकिन कहां, किसके हाथ में है, कौन इसका कैसे उपयोग कर रहा है कुछ पता नहीं है."

सलीम राज ने कहा कि "इस संशोधन बिल से सबको फायदा होगा. पीएम मोदी की नीति और नीयत दोनों ही साफ है. उन्होंने हमेशा मुसलमानों के हित में काम किया है. छत्तीसगढ़ में बीजेपी शासन में जो लाभ मुसलमानों को हुआ वो कांग्रेस की सरकारों में नहीं हुआ, क्योंकि कांग्रेस ने हमेशा मुसलमानों का उपयोग वोट बैंक के लिए लिया है."

उन्होंने कहा कि "छत्तीसगढ़ में वक्फ बोर्ड के पास लगभग 10 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है, जिनमें से 80% पर अवैध रूप से कब्जा है. वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर सामाजिक और राजनीतिक लोगों के कब्जे हो चुके हैं, जिन जगहों पर स्कूल, अस्पताल मदरसे बनने थे उन जगहों का कमर्शियल उपयोग किया जा रहा है." उनका कहना है कि संशोधन बिल से छत्तीसगढ़ में सियासी असर नहीं, बल्कि सामाजिक असर होगा. 

 

MadhyaBharat 13 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.