Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
ज्योतिरादित्य सिंधिया के जूते पहनकर कांवड़ उठाने पर गरमाई सियासत
Politics heated up over Jyotiraditya Scindia

गुना: मध्य प्रदेश के गुना में ज्योतिरादित्य सिंधिया की जूते पहनकर कांवड़ उठाने की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसपर कांग्रेस ने जमकर निशाना साधा है.

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना में कांवड़ यात्रा उठाकर सावन के महीने में धर्म लाभ जरूर कमाया मगर इसे लेकर भी जमकर राजनीति हो रही है. कांग्रेस नेता के के मिश्रा ने सोशल मीडिया पर सिंधिया का फोटो वायरल करते हुए लिखा है कि जूते पहनकर केंद्रीय मंत्री ने कांवड़ उठाकर गुना में गुनाह किया है. हालांकि इस मामले में पंडितों की अपनी अलग-अलग राय है.

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना में अपने दौरे के दौरान कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. इस बीच कांवड़ उठाकर कांवड़ यात्रियों के साथ धर्म लाभ कमाया, लेकिन एक तस्वीर की वजह से वह विवादों में घिर गए. सिंधिया के कांवड़ उठाने को लेकर कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक फोटो के साथ पोस्ट करते हुए लिखा है कि जूते पहनकर कांवड़ यात्रा उठाना गलत है. केंद्रीय मंत्री ने धर्म लाभ कमाने के चक्कर में गुना में गुनाह किया है.

जूते पहनकर कांवड़ यात्रा उठाने को लेकर पंडितों के अलग-अलग मत हैं. पंडित केशव शर्मा का कहना है कि कांवड़ यात्रा नंगे पैर ही संपन्न होती है. जब भगवान की भक्ति भावना से पूजा की जाती है उस समय चप्पल या जूते नहीं पहने जाते हैं. कांवड़ यात्रा भी भक्ति का माध्यम है. इस दौरान कांवड़ उठाने वाले श्रद्धालु भोजन भी ग्रहण नहीं करते हैं. वे भूखे पेट ही कांवड़ यात्रा उठते हैं. इस दौरान फलाहार जरूर करते हैं.

दूसरी तरफ ज्योतिषाचार्य पंडित राहुल भारद्वाज के मुताबिक श्रद्धालु अपनी श्रद्धा के अनुसार कांवड़ यात्रा में शामिल होते हैं. कुछ लोग नंगे पैर चलने और भूखे रहने की मन्नत लेते हैं, जिसे वह पूरा करते हैं मगर जूते पहनकर भी कांवड़ यात्रा निकली जा सकती है. भगवान कभी भी नहीं चाहते हैं कि उनके भक्तों को अपने धार्मिक यात्रा में किसी प्रकार का कष्ट उठाना पड़े, इसलिए भगवान केवल भक्ति और भाव देखते हैं.

MadhyaBharat 13 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.