Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
आजादी के रंग खाकी के संग’ की थीम मना रही कटनी पुलिस
 Police celebrating Azadi Ke Rang Khaki Ke Sang

कटनी:  कटनी जिले में 15 अगस्त को लेकर जोर शोर से तैयारियां जारी है। एक तरफ जहां स्कूली बच्चे परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन में जुटे है तो दूसरी तरफ कटनी के समाजसेवी समेत पुलिस हाथो में तिरंगा लेकर लोगो के बीच जाकर उनमें देशभक्ति की अलख जगाती दिखी.

आगामी 15 अगस्त को पूरा देश 78वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाएगा, जिसकी शुरुआत कटनी जिले के विजयराघवगढ़ एसडीओपी कृष्णपाल सिंह ने 3 थाना प्रभारी और 2 चौकी प्रभारी समेत दर्जनों पुलिस बल के साथ बाइक रैली में शामिल होकर कर दी है। लोगों को स्वतंत्रता दिवस का महत्व बताने के लिए क्षेत्र की तंग गलियों से लेकर मार्केट समेत बस स्टैंड, बाजार से होकर गुजरे और लोगों के साथ तिरंगा लहराते दिखे. 

इस दौरान उनके द्वारा स्थानीय बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट किया और सभी से उनका सम्मान करने और हर घर तिरंगा लगाने की अपील की है। इस दौरान विजयराघवगढ़ टीआई रितेश शर्मा, बरही टीआई शैलेंद्र यादव, खितौली चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार पटेल सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा. 

पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि जिले के हर थाने और चौकी क्षेत्र में कटनी पुलिस हर घर तिरंगा की मुहिम को आजादी के रंग खाकी के संग की थीम से जुड़कर लोगों के बीच जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशानुसार पुलिस बैंड आयोजित किया है जो टीआई अनूप सिंह, आशीष शर्मा, अभिषेक चौबे, नीरज दुबे सहित आधा सैकड़ा पुलिसबल के साथ मिलकर तिरंगा लहराते हुए शहर के प्रमुख मार्ग से होकर निकले। जिसमें पुलिस बैंड ने अनेकों प्रकार की देशभक्ति गीतों की धुन बजाकर समा बांध दिया है, इस भव्य आयोजन में शहर के समाजसेवी पीतांबर तोपनानी, अर्पित पोद्दार सहित अन्य लोग शामिल रहे.

 

 

MadhyaBharat 13 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.