Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
छत्तीसगढ़ में कमजोर हुआ मानसून,जानें कैसा रहेगा मौसम
Bikal is broken in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़:छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से मानसून की एक्टिविटी तेज रही. कई इलाकों में जमकर बारिश हुआ. अब प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी होती नजर आ रही है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में अब बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है. तो वहीं सरगुजा संभाग में अगले कुछ दिनों तक बारिश होती रहेगी. राजधानी रायपुर की बात करें तो रविवार सुबह से ही यहां बादल छाए रहे. कई इलाकों में ठंडी हवा भी चल रही है. इधर, बलरामपुर में भारी बारिश की वजह से भूताही डैम टूट गया.

भूताही डैम के टूटने से वाड्रफनगर के गांव में पानी भर गया. इससे किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में मानसून का दूसरा कोई सिस्टम नहीं बन रहा है. ऐसे में बारिश की संभावना कम है.

रायपुर में बस्तर इलाके में फिलहाल बारिश से लोगों को राहत मिली है. मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है. शनिवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई.

राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 1 जून से 11 अगस्त तक राज्य में 753.4 मिमी औसत बारिश दर्ज की जा चुकी है.  बीजापुर जिले में सबसे ज्यादा 1698.3 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 373.0 मिमी औसत बारिश रिकॉर्ड की गई है. वहीं सूरजपुर जिले में 678.0 मिमी, बलरामपुर में 998.0 मिमी, जशपुर में 573.5 मिमी, कोरिया में 711.3 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 738.2 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है.

रायपुर जिले में 658.3 मिमी, बलौदाबाजार में 790.6 मिमी, गरियाबंद में 732.5 मिमी, महासमुंद में 545.2 मिमी, धमतरी में 705.3 मिमी, बिलासपुर में 691.0 मिमी, मुंगेली में 717.4 मिमी, रायगढ़ में 633.2 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 415.2 मिमी, जांजगीर-चांपा में 713.2 मिमी, सक्ती 607.9 कोरबा में 959.7 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 691.1 मिमी, दुर्ग में 484.0 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है, कबीरधाम जिले में 594.0 मिमी, राजनांदगांव में 797.8 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 915.5 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 558.1 मिमी, बालोद में 835.2 मिमी, बेमेतरा में 433.7 मिमी, बस्तर में 838.1 मिमी, कोण्डागांव में 785.5 मिमी, कांकेर में 1005.1 मिमी, नारायणपुर में 914.2 मिमी, दंतेवाड़ा में 996.7 मिमी और सुकमा जिले में 1073.3 मिमी औसत बारिश रिकॉर्ड हुई है.

 

 

 

 

 

MadhyaBharat 11 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.