Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
सीएम साय की अनोखी पहल; अब संवरेंगे युवाओं के दिन
Unique initiative of CM Sai

 

छत्तीसगढ़:  छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि प्रदेश के 160 आईटीआई को अपग्रेड किया जाएगा. इससे प्रदेश भर के युवाओं को लाभ मिलेगा.  

छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. सरकार की तरफ से कई ऐसी स्कीम चलाई जा रही है जिसके जरिए युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसी बीच युवाओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए साय सरकार ने एक अच्छी पहल की है. बता दें कि प्रदेश के 160 आईटीआई को अपग्रेड किया जाएगा. इसे मॅाडल आईटीआई बनाने के लिए 484 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी गई है. जानिए इस पहल से छात्रों को क्या लाभ मिलेगा. 

छत्तीसगढ़ सरकार एक अच्छी पहल करने जा रही है. बता दें कि प्रदेश के 160 आईटीआई अपग्रेड होने जा रहे हैं. सीएम विष्णु देव साय के द्वारा आईटीआई को मॉडल आईटीआई में अपग्रेड करने की योजना तैयार की गई है. योजना के पहले चरण में प्रदेश के 160 आईटीआई अपग्रेड किए जाएंगे. इसके लिए 484.22 करोड़ रूपए का खर्च आएगा और तीन साल के इन्हें अपग्रेड करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके अलावा बता दें कि बलौदाबाजार के सिकरी में स्थित आईटीआई को मॉडल आईटीआई बनाने का काम भी जल्द ही शुरू किया जाएगा. इसके लिए 20 करोड़ 13 लाख रुपये स्वीकृति किए गए हैं. 

आईटीआई अपग्रेडेशन को लेकर प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री वर्मा ने बताया कि बलौदाबाजार के सकरी शासकीय आईटीआई में मशीन टूल्स, कंप्यूटर, हार्डवेयर और नेटवर्क मेंटनेंस, इलेक्ट्रिशियन, फीटर, मेकेनिक डीजल, वेल्डर, सिविल वर्क में आईटीआई के नए भवन निर्माण के लिए, स्टाफ क्वाटर्स, सहित कई कामों के लिए स्वीकृति मिली है. ऐसे में आईटीआई अपडेग्रेशन के बाद छात्रों को आधुनिकता से जुड़ी जानकारियां हासिल होंगी. साथ ही साथ अच्छी ट्रेनिंग के बाद उन्हें रोजगार मिलने की ज्यादा संभावना रहेगी. 

प्रदेश में आईटीआई अपग्रेड होने के बाद इसमें एडमिशन लेने वाले छात्र अच्छे तरीके से ट्रेनिंग लेंगे. ट्रेनिंग के बाद उन्हें किसी भी कंपनी में फॅार्म अप्लाई करने में आसानी होगी. जिसके बाद रोजगार के अवसर भी बढ़ने की पूरी संभावना है, ऐसे में सरकार की ये पहल युवाओं के लिए काफी ज्यादा उपयोगी साबित हो सकती है. 

MadhyaBharat 11 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.