Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
रायपुर समेत 18 जिलों में यलो अलर्ट:अगले 4 दिन भारी बारिश और गरज-चमक की चेतावनी
Yellow alert in 18 districts including Raipur

छत्तीसगढ़: ​​​​​​छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने आने वाले चार दिन (10 से 13 अगस्त) तक के लिए कई जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के लिए है। वहीं, प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से बारिश की तस्वीर के सामने आ रही हैं।

स्कूलों में पानी भर जाने की वजह से स्टूडेंट्स परेशान हैं। गांव के कच्चे रास्ते खराब हो चुके हैं और लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। मौसम विभाग की तरफ से जारी यलो अलर्ट में कुछ जिलों में बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इनमें बलौदाबाजार, कोरिया, सूरजपुर, कोरबा, सरगुजा, जशपुर, रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा और बिलासपुर शामिल है।

जांजगीर-चांपा में भारी बारिश के बीच शासकीय नवीन प्राथमिक शाला नेगुरडीह की एक तस्वीर सामने आई है। यहां स्कूल की छत से पानी टपक रहा है। मध्यान्ह भोजन की सेवा और रेगुलर क्लासेस पर असर पड़ा है। स्कूल परिसर के बाहर पानी निकासी न होने की वजह से जल भराव हो गया है।

प्रधानाध्यापिका रामकुमारी चन्द्र ने बताया कि खंड विकास अधिकारी विजय लहरे को सूचित किया गया है, लेकिन समस्या का समाधान नही‍ं हुआ। स्कूल में 41 स्टूडेंट हैं, जो बारिश की वजह से परेशानी से जूझ रहे हैं।

बालोद के ग्राम पंचायत चिहरो से ग्राम साल्हे क्रमांक 2 को जोड़ने वाली कच्ची सड़क बारिश की वजह से कीचड़ से सराबोर है। गांव के रहने वाले तुलेश्वर हिचामी, टुकेश यादव, महेंद्र कोसिमा, जितेंद्र अचला, खिलावन कोसमा, साजन अचला ने बताया कि सड़क की मरम्मत की मांग कई बार पंचायत व शासन स्तर के अधिकारियों से कर चुके हैं।

इसके बाद भी समस्या जस की तस है। इसी रास्ते से मिडिल स्कूल की पढ़ाई के लिए बच्चे चिहरो गांव पढ़ने जाते हैं। 2 किलोमीटर तक रोड को सुधारने की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

MadhyaBharat 10 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.