Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
छत्तीसगढ़ के जशपुर में हाथी का तांडव, चार लोगों को उतारा मौत के घाट, लोगों में दहशत
Elephant rampage  four people killed

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के जशपुर में इनदिनों एक हाथी ने दहशत फैला रखी है. गुस्साए हाथी ने शुक्रवार को चार लोगों को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया. जिससे लोग दहशत में हैं

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक हाथी ने चार लोगों को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया. अधिकारियों ने शनिवार को इस बात की जानकारी  दी. जशपुर प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) जीतेंद्र उपाध्याय के मुताबिक, ये दर्दनाक घटना शुक्रवार को बगीचा नगर पंचायत के तहत आने वाले गम्हरिया वार्ड-9 में सामने आई. हाथी के हमले के बाद इलाके में दहशत फैल गई. 

बताया जा रहा है कि हाथी ने शुक्रवार को एक घर पर हमला कर दिया. इस दौरान हाथी ने एक व्यक्ति, उसकी बेटी और परिवार के एक अन्य सदस्य को पैरों से कुचल दिया. जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. इस दौरान शोर सुनकर मदद के आए एक पड़ोसी पर भी हाथी ने हमला कर दिया और उसे भी पैसे से कुचल दिया. जिससे उसकी भी मौत हो गई.

हाथी के हमले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय के मुताबिक सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. उन्होंने कहा कि आधी रात को अकेले घूम रहे हाथी ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. फिलहाल वन विभाग के कर्मचारी हाथी को काबू में करने के लिए अभियान चला रहे हैं.

बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है, जब हाथी ने लोगों पर हमला किया हो. इससे पहले अप्रैल में तेलंगाना के आसिफाबाद जिले के कुमुराम भीम में एक हाथी का आतंक देखने को मिला था. तब 24 घंटे से भी कम समय में एक जंगली हाथी ने हमला कर दो लोगों की जान ले ली थी. पुलिस के अनुसार, 3 अप्रैल की दोपहर को कौथला मंडल के चिंताला मनेपल्ली में जंगली हाथी एक कृषि क्षेत्र में घुस गया और एक व्यक्ति को मार डाला.

इसके बाद 4 अप्रैल की सुबह, पेंचिकलपेट मंडल में हाथी ने एक अन्य व्यक्ति को कुचलर मौत के घाट उतार दिया. इससे पहले 1 अप्रैल को केरल के पथानामथिट्टा जिले में जंगली हाथी के हमले में एक शख्स की मौत हो गई थी. मृतक की पहचान पथानामथिट्टा के थुलापल्ली निवासी कोडिलिल बीजू (56) के रूप में हुई. कथित तौर पर, पीड़ित का सामना हाथी से तब हुआ जब वह एक नारियल के पेड़ को पलट रहा था.

 

 

 

MadhyaBharat 10 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.