Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी, 22 जिलों में अलर्ट जारी
Heavy rain continues in Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश:मध्य प्रदेश के 22 जिलों में आज मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है. मंडला जिले में अब तक सबसे ज्यादा 39.41 इंच बारिश हो चुकी है.

मध्य प्रदेश के उत्तर-पूर्वी हिस्से में बारिश का दौर जारी है. वहीं बाकी जिलों में बारिश नहीं हो रही है. इसी बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 22 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने कल 11 अगस्त से उत्तरी-पूर्वी हिस्सों में बारिश का दौर थमने की संभावना भी जताई है.

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में 3 साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक मानसून ट्रफ लाइन एक्टिव है. मानसून ट्रफ एमपी के कई जिलों से होकर गुजर रही है. इस वजह से उत्तर-पूर्वी हिस्से में बारिश का दौर जारी है. हालांकि इस दौरान तेज बारिश नहीं हो रही. मौसम विभाग ने आज दतिया, भिंड, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, रीवा, सीधी, मऊगंज, डिंडौरी, अनूपपुर, सीहोर, विदिशा, रायसेन, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर में बारिश होने की संभावना जताई है.

वहीं भारी बारिश के साथ कई जिलों में गरज-चमक और आंधी-तूफान की भी चेतावनी दी गई है. इसके अलावा विदिशा, भोपाल, सीहोर, रायसेन, राजगढ़ समेत 30 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने और गरज-चमकने का अलर्ट भी जारी किया गया है.

मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में कल से कुछ दिन के लिए बारिश का दौर थम जाएगा, हालांकि इस दौरान हल्की व मध्यम बारिश होगी. कल 11 अगस्त को इंदौर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर में हल्की व मध्यम बारिश होने की संभावना है. जबकि 12 और 13 अगस्त को महज दो जिलों भोपाल व इंदौर में ही हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है.

बारिश के मामले में 10 जिले टॉप पर चल रहे हैं. उसमें मंडला जिले में अब तक सबसे ज्यादा बारिश हुई है. मंडला में अब तक 39.41 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि सिवनी में 37.17, नर्मदापुरम में 34.24, रायसेन में 33.43, छिंदवाड़ा में 31.53, राजगढ़ में 31.13, डिंडौरी में 31.06, सागर में 30.33, बालाघाट में 30.28 और सीहोर जिले में 29.84 इंच बारिश दर्ज की गई है. 

MadhyaBharat 10 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.