Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को मिली धमकी भरी चिट्ठी
 Govind Singh received threatening letter

मध्यप्रदेश: पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को धमकी भरा पत्र मिला है. उन्हें राजनीति नहीं छोड़ने पर हत्या की धमकी दी गई है. जिसको लेकर कांग्रेसी नेताओं ने शुक्रवार को लहार में हल्ला बोल आंदोलन किया.

मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह को धमकी भरी चिट्ठी मिली है. जिसको लेकर भिंड जिले के लहार में कांग्रेस नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. दरअसल, गोविंद सिंह को मिली चिट्ठी में लिखा गया है कि यदि कांग्रेस की राजनीति नहीं छोड़ी तो उनकी हत्या हो सकती है. वहीं मामले को लेकर भिंड पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव का कहना है कि अभी तक इस संबंध में पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं पहुंची है. 

बता दें कि शुक्रवार को भिंड के लहार में कांग्रेस का हल्ला बोल आंदोलन हुआ. जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह,  पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए. इस दौरान सभी नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधा. लहार के पूर्व विधायक गोविंद सिंह ने भिंड कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक पर तीखे हमले किए. उन्होंने अधिकारियों को बीजेपी का एजेंट तक बता दिया. गोविंद सिंह ने कहा कि उन्हें कुछ दिन पहले एक धमकी भरा पत्र मिला था, जिसमें लिखा था कि यदि कांग्रेस की राजनीति बंद नहीं की तो उनकी मृत्यु नजदीक है. 

पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने भिंड जिले में कांग्रेस नेताओं पर बदले की भावना से अत्याचार किए जाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा इसी को दृष्टिगत रखते हुए उनके मकान तक तोड़े जा रहे हैं. उनकी कोठी पर 300 पुलिस वालों ने चहल कदम की. बता दें कि विगत माह स्थानीय लोगों ने गोविंद सिंह की हवेली के कारण रास्ता बंद होने की शिकायत जिला प्रशासन से की थी. जिसके बाद उनकी हवेली का सीमांकन किया गया था और उस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था. इसी बात का जिक्र पूर्व विधायक ने मंच से अपने ही अंदाज में किया.

भिंड एसपी डॉ. असित यादव ने एबीपी न्यूज़ से चर्चा के दौरान कहा कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह को धमकी भरा पत्र मिलने की उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है. यदि इस प्रकार की धमकी भरी चिट्ठी मिली है और उनकी तरफ से शिकायत की जाती है तो निश्चित रूप से जांच की जाएगी. 

MadhyaBharat 10 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.