Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
सागर जिले में मकान की दीवार गिरने से दबकर नौ बच्चों की मौत
sagar, Nine children died ,Sagar district

भोपाल/सागर । मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहपुर कस्बे में में रविवार को भारी बारिश के चलते एक मकान की दीवार गिरने से मलबे में दब कर नौ बच्चों की मौत हो गई, जबकि दाे बच्चे घायल हो गए हैं। जेसीबी से मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों के उपचार के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है।

 

 

 

शाहपुर के हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण और भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। यहां सुबह से ही लोग शिवलिंग बनाने पहुंच जाते हैं। रविवार की छुट्टी होने के कारण शिवलिंग बनाने के लिए बच्चे भी बड़ी संख्या में आए थे। इसी दौरान रविवार सुबह करीब 10 बजे के लगभग मंदिर में जिस जगह बच्चे बैठकर शिवलिंग बना रहे थे, तभी उससे लगे एक मकान की दीवार अचानक ढह गई। नगर परिषद कर्मचारी, पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू शुरू किया। रहली विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव भी मौके पर पहुंच गए और हादसे की जानकारी ली। जब तक मलबे से बच्चों को निकाला गया तब तक नौ बच्चों की मौत हो गई। घायल दाे बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

 

पुलिस के अनुसार हादसे में मरने वाले बच्चों में ध्रुव पुत्र जगदीश यादव (12 वर्ष), नितेश पुत्र कमलेश पटेल (13 वर्ष), आशुतोष पुत्र मान सिंह प्रजापति (15 वर्ष), प्रिंस पुत्र अशोक साहू (12 वर्ष), पर्व पुत्र फूल कुमार विश्वकर्मा (10 वर्ष), दिव्यांश पुत्र निलेश साहू (10 वर्ष), देवराज पुत्र गोविंद साहू (8 वर्ष), वंश पुत्र यशवंत लोधी (10 वर्ष), हेमंत पुत्र भूरे (10 वर्ष) हैं। घायल दो बच्चों में सुमित प्रजापति, खुशबू उर्फ खुशी पटवा हैं। बताया जा रहा है कि जिस मकान की दीवार गिरी है, वह मुलू कुशवाहा का है और करीब 50 साल पुराना है। सागर में लगातार हो रही बारिश की वजह से मंदिर से लगी जमीन की मिट्‌टी भी धंस गई थी, जिससे हादसा हुआ।

 

 

 

मुख्‍यमंत्री ने आर्थिक मदद का किया ऐलान

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से शाहपुर हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने जान गंवाने वाले बच्चों के परिजन को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। घायल बच्चों के उचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि आज सागर जिले के शाहपुर में हुई अतिवृष्टि के कारण जर्जर मकान की दीवार गिरने से मासूम बच्चों के काल कवलित होने की खबर सुनकर मन व्यथित है। घायल बच्चों के उचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है। भगवान से करबद्ध प्रार्थना है कि दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करें। हादसे में घायल अन्य बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। जिन परिवारों ने मासूम बच्चों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मृत बच्चों के परिजनों को शासन की तरफ से चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

MadhyaBharat 4 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.