Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
कटनी जिले में जहरीली गैस के रिसाव से चार की मौत
katni, Four died,poisonous gas leakage

कटनी । जिले के जुहली गांव में कुएं में जहरीली गैस के रिसाव की वजह से चार लोगो की मौत हो गई है। शव निकालने में हाई रिस्क की वजह से स्थानीय लोगों को देर रात तक सफलता नहीं मिली तो उमरिया से माइंस की एक्सपर्ट टीम बुलाई गई। सूचना मिलते ही रात में कलेक्टर दिलीप यादव भी मौके पर पहुंचे। घटना उस समय हुई, जब एक व्यक्ति कुएं के अंदर मोटर लगाने के लिए उतरा था और उसे बचाने के लिए तीन अन्य लोग भी कुएं में उतरे। इस घटना में चारों लोगों की मौत हो गई है।

 

 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन सहित अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक गुरूवार शाम 4 बजे 36 वर्षीय राम भैया दुबे पहले सूखे कुए में उतरे और अचानक नीचे गिर गए । जिसे देखकर भतीजा निखिल दुबे चाचा को बचाने कुए में उतरा और वो भी गिर गया। इस घटना के बाद पास खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति ने जब ये माजरा देखा तो समीप में निवासरत राजेश कुशवाहा उम्र 30 वर्ष को बताया तब पिंटू कुशवाहा 25 वर्ष दोनो ने मिलकर पहले तो विधुत का प्रवाह बन्द किया फिर वो भी कुए में उतरे लेकिन वो दोनों भी वही चित्त हो गए। ये सब देख रहे सेन व्यक्ति ने अन्य गांव बालो को खबर दी पुलिस को सूचना दी गई।

 

 

 

जिले के जुहली में उमरिया से पहुंची माइंस टीम ने काफी मशक्कत के बाद रात दो बजे कुए से चारों शव बाहर निकाले गए। चारों शव रात में ही जिला चिकित्सालय लाये गए। माइंस एक्सपर्ट के मुताबिक कुए से तीन प्रकार की जहरीली गैस का रिसाव हो रहा था। घटना के बाद से ही जुहला जुहली गांव में मातम पसरा हुआ है। एक साथ चार लाशें जब कुएं से बाहर आई तो लोगों की आंखें छलछला उठी।

 

MadhyaBharat 26 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.