Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
टीकमगढ़ में कपड़ा शोरूम में लगी आग
tikamgarh, Fire breaks out , textile showroom

टीकमगढ़ । मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिला मुख्यालय स्थित एक कपड़ा शोरूम में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने तीन मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में तीसरी मंजिल पर रहे बुजुर्ग दम्पत्ति की दम घुटने से मौत हो गई। आग पर काबू पाने के दोनों के शव बाहर निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार सुबह 5.30 बजे की है। अस्तोन एम्पोरियम नाम के कपड़ा शोरूम के सामने रहने वाली पूनम जायसवाल सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से बाहर निकली तो उन्हें शोरूम से धुआं निकलते देखा। इसके बाद उन्होंने मोहल्ले वालों को बुलाकर शोरूम मालिक और पुलिस को फोन किया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंच गई। शोरूम में सुबह ग्राउंड फ्लोर पर लगी आग ने कुछ ही सेकंड में ऊपर की तीन मंजिल को भी चपेट में ले लिया। दमकलकर्मियों ने आठ बजे तक आग पर काबू पा लिया था, लेकिन कुछ देर बाद बिल्डिंग के पीछे की तरफ आग फिर से भभक गई। फायर ब्रिगेड की छह टीमों ने करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 

क्षेत्र के एसडीएम संजय दुबे ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर कपड़ा शोरूम है। पहली मंजिल पर शोरूम मालिक मनोज जैन, उनकी मां, पत्नी और दो बच्चे रहते हैं। तीसरी मंजिल पर उनके चाचा देवेंद्र जैन (60) और चाची सुलोचना जैन (57) रहते थे। सुबह आग लगने पर मनोज परिवार के साथ बिल्डिंग से बाहर निकल आए, लेकिन उनके चाचा-चाची तीसरी मंजिल पर फंस गए, जिससे दम घुटने के कारण दोनों की मौत हो गई। करीब 11.30 बजे दोनों के शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

 

शहर कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया कि आग से तीन मंजिला इमारत को काफी नुकसान पहुंचा है। बिल्डिंग में बड़ी मात्रा में रखा कपड़ा जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी सामने आ रही है।

 

MadhyaBharat 24 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.