Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
धार्मिक कार्यक्रम में मंत्री प्रहलाद पटेल की तबीयत बिगड़ी
narsihpur, Minister Prahlad Patel, health deteriorated

नरसिंहपुर । प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल की रविवार को एक अचानक तबीयत बिगड़ गई। मंत्री पटेल सोकलपुर के नीलकुंड में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे, जहां उन्हें अचानक घबराहट होने लगी। तब वहां प्रोटोकॉल के अनुसार कोई डॉक्टर या एंबुलेंस मौजूद नहीं थी। सूचना मिलने पर गाडरवारा सिविल अस्पताल के प्रभारी डॉ. राकेश बोहरे मौके पर पहुंचे और मंत्री को दवाइयां दीं। इसके बाद मंत्री भोपाल रवाना हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने एसडीएम से जांच प्रतिवेदन मांगा है। 

 

 

 

मंत्री प्रहलाद पटेल का सोकलपुर नीलकुंड में प्रवास कार्यक्रम था, जिसमें गुरु पूर्णिमा के आयोजनों सहित पौधरोपण के अन्य कार्यक्रम शामिल थे। इस कार्यक्रम की सूचना सीएमएचओ को भी दी गई थी और एसडीएम के निर्देश पर सिविल अस्पताल से डॉ. अभिनव जैन और अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन रविवार को उक्त टीम मौके पर नहीं पाई गई, न ही सीएमएचओ स्तर से प्रोटोकॉल के अनुसार कोई चिकित्सा अधिकारी या एंबुलेंस की व्यवस्था की गई।

 

 

 

सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ. राकेश बोहरे ने बताया कि मंत्री पटेल को घबराहट और बेचैनी की समस्या की सूचना मिलने पर वह पलोहा तिराहा के पास मंत्री को दवाइयां देने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि मंत्री की दवाइयों में से एक दवा कम थी। उमस के साथ कार्यक्रमों की थकान के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई थी।

 

 

 

इस मामले में गाडरवारा एसडीएम कलावती ब्यारे ने कहा कि मंत्री को स्वास्थ्य समस्या होने पर सिविल अस्पताल प्रभारी पहुंचे थे। उन्होंने प्रकरण का प्रतिवेदन कलेक्टर को भेज दिया है। एसडीएम ने रिपोर्ट के बारे में कलेक्टर ही जानकारी देंगे।

 

 

 

नरसिंहपुर कलेक्टर शीतला पटले ने कहा कि एसडीएम से जानकारी ली गई है और उनसे प्रतिवेदन मांगा गया है। प्रोटोकॉल के पालन में लापरवाही करने वालों को नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

MadhyaBharat 22 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.