Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
चेन्नई-नई दिल्ली रेल मार्ग पर बरबतपुर स्टेशन के पास ट्रैक धंसा
betul, Track caved , Barbatpur station

बैतूल । चेन्नई-दिल्ली रेल मार्ग पर घोड़ाडोंगरी-इटारसी सेक्शन में बरबतपुर रेलवे स्टेशन के निकट माचना नदी के पुल के पास रेलवे ट्रैक धंस गया। अप एंड डाउन ट्रैक के बीच पानी निकासी के लिए बनाई नाली के टूट जाने से पानी अप ट्रैक के नीचे पहुंच गया था। रविवार को रेलवे ट्रैक के खंबा नंबर 802/29 के पास अप ट्रैक से गुजर रही हिमसागर एक्सप्रेस के लोको पायलट को झटका महसूस हुआ, तब उन्होंने रेलवे कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी। इसके बाद कई ट्रेनों को रोका गया और घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन से मॉनसून स्पेशल ट्रेन को मौके पर भेजा गया। सोमवार को रेलवे ट्रैक का सुधार कार्य पूरा कराया गया। रेलवे ट्रैक पर गिट्टी डाली गई और पानी निकासी के लिए बुलडोजर की मदद से नाली बनाई गई। मरम्मत के दौरान ट्रेनों को धीमी गति से गुजारा गया। 

 

 

 

दरअसल, शनिवार की रात इलाके में हुई तेज बारिश का पानी अप एंड डाउन ट्रैक के बीच बनी नाली से बहता हुआ ट्रैक तक पहुंचा, जिसकी वजह से ट्रैक के पास के पत्थर बह गए थे। रविवार को हिमसागर एक्सप्रेस यहां से गुजरी और उसके लोको पायलट को झटका लगा, तब घटना की जानकारी लगी। लोको पायलट ने रेलवे कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी और फौरन ट्रेन रोकी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान कई ट्रेनों के पहिए भी थम गए। इसके बाद नागपुर रेल मंडल के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। रेलवे के डीईएन-एडीईएन ने मौके का मुआयना करने के बाद मरम्मत का कार्य कराया। रेलवे ट्रैक पर गिट्टी डाली गई और पानी निकासी के लिए जेसीबी मशीन की मदद से नाली बनाई गई। सोमवार सुबह भी सैकड़ों मजदूर और रेलवे कर्मचारी कार्य में जुटे रहे। मरम्मत के दौरान ट्रेनों को धीमी गति से गुजारा गया। इस ट्रैक पर रेलवे ने अभी भी काशन ऑर्डर जारी रखा है। फिलहाल ट्रेनों को इस ट्रैक पर 30 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से चलाया जा रहा है।

 

 

 

मामले को लेकर मध्य रेल नागपुर के सहायक डिविजनल इंजीनियर सोनल बेसेकर ने बताया कि यहां अप लाइन में पानी निकालने के लिए बनाई गई ड्रेन कोलेप्स हो गई थी। इस वजह से यहां अप एंड डाउन लाइन के बीच कटाव आ गया था। दोनों ट्रैक के बीच यह समस्या हुई थी। अभी मरम्मत कर दी गई है लेकिन ऐहतियात के तौर पर यहां काशन ऑर्डर लगाकर ट्रेन गुजारी जा रही है। 

 

MadhyaBharat 22 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.