Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
वाणिज्यिक कर कार्यालय की दूसरी मंजिल में लगी आग
satna, Fire breaks out ,commercial tax office

सतना । जिले के वाणिज्यिक कर कार्यालय में रविवार सुबह आग लग गई। दूसरी मंजिल से धुंआ निकलता देख लाेगाें ने तुरंत फायर ब्रिगेड काे सूचना दी। माैके पर पहुंची फायर टीम ने करीब डेढ़ घंटे की कढ़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी से कंप्यूटर सिस्टम और महत्वपूर्ण कागजात जलकर राख हो गए।

 

जानकारी अनुसार शहर के सिटी कोतवाली के पीछे रामना टोला स्थित वाणिज्यिक कर कार्यालय वृत्त-1 की दूसरी मंजिल में रविवार को आग लग गई। सुबह कार्यालय के चौकीदार ने दूसरी मंजिल पर स्थित वृत्त-1 के कमरों से धुंआ उठता देखा। इसके बाद अंदेशा होने पर उसने कार्यालय के जिम्मेदारों और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही की अवकाश का दिन हाेने के कारण कार्यालय में काेई माैजूद नहीं था। जिससे इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन कार्यालय के अनेक महत्वपूर्ण दस्तावेज और कुछ कंप्यूटर सिस्टम जलकर खाक हो गए। आग लगने का वास्तविक कारण अभी पता नहीं चल सका है लेकिन प्रारंभिक जांच में इसकी वजह शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। बता दें कि सतना का वाणिज्यिक कर कार्यालय लंबे समय से किराए के भवन में संचालित है, जो कि जर्जर हालत में है। हाल ही में हुई वर्षा के दौरान कई बार भवन की छत और दीवार का प्लास्टर टूट कर गिर चुका है। इससे कार्यालय का रखरखाव ठीक तरीके से नहीं कराए जाने के संकेत भी मिलते हैं।

 

 

 

MadhyaBharat 14 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.