Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
गौ सेवक साधराम हत्याकांड में आतंकी कनेक्शन
raipur, Terrorist connection , cow servant

कवर्धा /रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित साधराम हत्याकांड में पुलिस को नए सबूत मिले हैं। इसमें आतंकी कनेक्शन होने की जानकारी सामने आई है। कवर्धा के लालपुर में 20-21 जनवरी 2024 की रात गौ सेवक साधराम यादव की छह आरोपितों ने गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। राजनांदगांव रेंज के आईजी दीपक झा ने कहा कि इस मामले में आतंकी संगठन की गतिविधियों का सबूत मिला है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित छह आरोपितों को पकड़ा है।

 

पुलिस ने आरोपितों के मोबाइल फोन को फारेंसिक जांच के लिए भेजा था। एक टूटे मोबाइल में पुलिस को संदिग्ध वर्दीधारियों की फोटो और वीडियो मिली है। राजनांदगांव रेंज के आईजी दीपक झा ने इस बात की पुष्टि की है। मामले की जांच एनआईए भी कर रही है। 

 

 कवर्धा (कबीरधाम) के एसपी अभिषेक पल्लव ने शुक्रवार को बताया कि फोन की फॉरेंसिक रिपोर्ट में पता चला है कि आरोपितों ने कश्मीर के कुख्यात संदिग्ध वर्दीधारी लोगों से बातचीत की थी। उनके फोटो और वीडियो भी मिले हैं। संदिग्ध लोगों के साथ आरोपित लगातार संपर्क में थे और देशद्रोही बातें की जा रही थीं। कहीं न कहीं इनके आतंकियों के स्लीपर सेल के तौर पर काम करने की बात सामने आ रही है। आरोपित लगातार कश्मीर, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और केरल भी घूम रहे थे। इस दौरान आरोपित एंटी नेशनल एलिमेंट के कॉन्टैक्ट में थे। अभी और जानकारी सामने आएंगी।  इससे जुड़े कई सबूत भी मिले हैं। कोर्ट में  17 जुलाई से पहले चालान पेश किया जाएगा। हत्या और आतंकी हमले के एंगल को लेकर जांच की जा रही है। पुलिस साधराम हत्याकांड में पहले ही आतंकी गतिविधियों की संलिप्तता पाए जाने पर धारा 16 यूएपीए के अंतर्गत अपराध दर्ज कर चुकी है । 

 

राजनांदगांव रेंज के आईजी दीपक झा ने कहा कि इस मामले में आतंकी संगठन की गतिविधियों का सबूत मिला है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

 

 

MadhyaBharat 12 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.