Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
श्योपुर जिले में भारी बारिश बड़ोदा नगर बना टापू
seopur,Heavy rain, Baroda city

श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में पिछले 24 घंटे घंटे से तेज बारिश हो रही है। इससे जिला मुख्यालय सहित असापास के क्षेत्रों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। शुक्रवार रात को हुई तेज बारिश से बड़ोदा कस्बा टापू बन गया और बाजारों में पानी भर गया है। बड़ोदा कस्बे का संपर्क जिला मुख्यालय सहित अन्य जगहों से कट गया है। बड़ौदा नगर में अब तक 13 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है। घरों, स्कूलों, थाना और अस्पताल में पानी भर चुका है। लोग रात से छतों पर बैठे हुए हैं। एसडीओपी कार्यालय और थाना खाली करना पड़ा। सड़कों पर एक से दो फीट तक पानी बह रहा है। कलेक्टर और एसपी ने हालात का जायजा लिया है। एसडीआरएफ की टीम को बड़ौदा में तैनात है।

दरअसल, अंचल में मानसून सक्रिय होने से श्योपुर व शिवपुरी के क्षेत्रों में रात से भारी बारिश हो रही है। बारिश की वजह से श्योपुर का कस्बाई क्षेत्र बड़ोदा टापू में बदल गया है। बाजार से लेकर हर जगह पानी भर गया है और कस्बे में आने जाने के लिए भी लोगों को परेशानी हो रही है। इसके साथ ही जिले का मानपुर कस्बे में सीप नदी का जलस्तर बढ़ने से संपर्क टूट गया है।

बड़ोदा के एसडीओपी प्रवीण कुमार अष्ठाना ने बताया कि रातभर पानी बरसा है। इससे पूरे शहर और पानी भर गया है। मेरे ऑफिस और थाने में भी पानी भर गया है। बाजार में भी पानी भर गया है। प्रशासन ने व्यवस्था के निर्देश दिए हैं, उनके हिसाब से यहां व्यवस्थाएं की गई हैं। एसडीआरएफ की टीम तैनात कर दी गई है। साथ ही मानपुर के निचले इलाकों में भी पानी भर गया है। मानपुर कस्बे में सीप नदी का पानी आने से अस्पताल में पानी भर गया। इससे अस्पताल का रास्ता बंद हो गया, एसडीआरएफ टीम ने सेवापुर गांव निवासी महिला सुनीता पत्नी धनराज मीणा को दो अन्य महिला अटेंडरो के साथ रेस्क्यू कराया है। श्योपुर शहर में कदवाल नदी का जलस्तर बढ़ने से गुप्तेश्वर मंदिर डूब गया है। मंदिर में फंसे महंत को रेस्क्यू कर निकाला गया है। एसडीआरएफ की टीम बाढ़ के पानी में फंसे लोगों को घरों से रेस्क्यू कर रही है। इसके लिए सड़कों पर रॉफ्ट चलानी पड़ी।

लोगों का आरोप है कि विकास के नाम पर हर साल करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन पानी निकासी के उचित इंतजाम अभी तक नहीं किए गए हैं। इस वजह से हर साल की तरह इस बार भी हालात खराब हुए हैं। बड़ौदा में नदी का पानी पुल और सड़कों के ऊपर से बह रहा है। आवागमन बंद होने से लोग अपने गंतव्य तक नहीं जा पा रहे हैं। बड़ोदा के बाजार में भी साढ़े चार फीट तक पानी भर गया है। इससे दुकानें नहीं खुलीं। दुकानदारों को सामान खाली करने का समय भी नहीं मिला। इस बारे में बड़ौदा एसडीओपी प्रवीण कुमार अष्ठाना का कहना है कि स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, जरूरत पड़ने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाएंगे।

MadhyaBharat 6 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.