Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
8 नक्सलियों के शव व हथियार बरामद एक जवान बलिदान
narayanpur,Bodies and weapons, one soldier sacrificed

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिला अंर्तगत महाराष्ट्र सीमा पर अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्राम कुतुल में शनिवार सुबह शुरू हुई मुठभेड़ में नक्सलियों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। सुरक्षाकर्मियों ने 8 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ का एक जवान बलिदान और एसटीएफ के दो जवान घायल हो गए हैं।

बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि मुठभेड़ में 8 नक्सलियों के मारे गये हैं। एक जवान बलिदान और दो जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है। मारे गये नक्सलियों के शव के साथ हथियार एवं अन्य नक्सल सामग्री के बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि संयुक्त अभियान में नारायणपुर-कोण्डागांव-कांकेर-दन्तेवाड़ा डीआरजी, एसटीएफ व आईटीबीपी 53वीं वाहिनी, बीएसफ 135 वीं वाहिनी का बल शामिल है। विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद पृथक से जारी की जायेगी।

संयुक्त अभियान में नारायणपुर-कोण्डागांव- कांकेर-दन्तेवाड़ा डीआरजी, एसटीएफ व आईटीबीपी 53वीं वाहिनी, बीएसफ 135 वीं वाहिनी का बल शामिल है। इलाके की सर्चिंग जारी है। शवों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मुठभेड़ में शामिल जवानों ने बड़ी संख्या में नक्सलियों के घायल और मारे जाने की संभावना व्यक्त की है।

पुलिस को कुतुल, फरसबेड़ा, कोड़तामेटा इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के बाद संयुक्त अभियान में नारायणपुर-कोण्डागांव- कांकेर- दन्तेवाड़ा डीआरजी, एसटीएफ व आईटीबीपी 53वीं वाहिनी, बीएसफ 135 वीं वाहिनी बल के करीब 1400 जवानों को अभियान के लिए रवाना किया गया था।

उल्लेखनीय है कि पिछले तीन दिनों से नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। एक दिन पहले 14 जून को भी जवानों की संयुक्त टीम के साथ नक्सलियों के साथ दिनभर रुक-रुक कर गोलीबारी हुई थी। 15 जून की सुबह से फिर से मुठभेड़ शुरू हुआ, जिसमें 8 नक्सली मारे गये।

MadhyaBharat 15 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.