Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
सतनामी समाज के उग्र प्रदर्शन के बाद जिले में धारा 144 लागू
raipur, Section 144 imposed , district after violent

बलौदाबाजार/रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार भाटापारा जिले के लिये सोमवार दोपहर बाद को कथित तौर पर यहां सुनयोजित तरीके से असामाजिक तत्वों द्वारा कलेक्ट्रेट और एसपी दफ्तर में तोड़फोड़ व आगजनी की घटना को अंजाम देने की बात प्रशासनिक सूत्रों द्वारा कही जा रही है । रायपुर से आई एफएसएल की जांच टीम को प्रारंभिक सबूत के रूप में कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर पेट्रोल बम के निशान मिले हैं। साथ ही बड़ी संख्या में पत्थर मिले हैं।देर रात घटना का जायजा लेने पहुंचे गृहमंत्री समेत तीन मंत्री। इस दौरान गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा घटना की पूरी जांच होगी, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

 

बलौदाबाजार जिले में सतनामी समाज के उग्र प्रदर्शन के बाद जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि बलौदाबाजार में पिछले 17 मई से चल रहा सतनामी समाज का प्रदर्शन सीबीआइ जांच की मांग को लेकर सोमवार शाम को उग्र हो गया।

 

उल्लेखनीय है कि 15 और 16 मई की रात को कुछ अज्ञात लोगों ने बलौदाबाजार जिले के गिरौदपुरी धाम में पवित्र अमर गुफा में स्थित ‘जैतखंभ’ में तोड़फोड़ की थी।गिरौदपुरी के जैतखाम में तोड़फोड़ से आक्रोशित सतनामी समाज के हजारों लोग सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव करने निकले थे। इस दौरान झूमाझटकी और पथराव भी हुई। जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर और एसपी कार्यालयों में आग लगा दी। पथराव किया, 200 से अधिक दोपहिया और करीब 50 चारपहिया वाहनों को फूंक दिया। इससे दोनों कार्यालयों में रखे अनेक महत्वपूर्ण दस्तावेज भी नष्ट हो गए।

 

 

इस मामले में एसपी सदानंद कुमार ने कहा है कि समाज के पदाधिकारियों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आश्वासन दिया था। तीन से 4 हजार लोग आने की बात कही गई थी ।पर इससे ज्यादा 5 से 6 हजार लोग पहुंचे थे।एसपी ने बताया, पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था थी। 500 बल तैनात किए गए थे।उपद्रवियों ने बैरिकेड को तोड़कर सरकारी दफ्तरों में आग लगाई। प्रदर्शन के दौरान पथराव भी किया। जिसमें कई पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। आगजनी से सैकड़ों गाड़ियां जलकर राख हो गई है। उन्होंने कहा, घटना का वीडियो हमारे पास है। इसके आधार पर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

इन सबके बीच रात्रि एक बजे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल सहित जनप्रतिनिधि कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और पूरी घटना का अवलोकन कर जानकारी ली।

उल्लेखनीय है कि जैतखाम छत्तीसगढ़ की बोली का शब्द है। जैत का अर्थ है विजय, खाम का अर्थ है – स्तंभ या खंभा।. जैतखाम का अर्थ है विजय स्तंभ।जैतखाम मूलरूप से सतनामी समाज के ध्वज का नाम है। यह ध्वज उनके संप्रदाय का प्रतीक है. सतनामी समुदाय के लोग आमतौर पर गांव या मोहल्ले में किसी चबूतरे या प्रमुख स्थल पर खंभे में सफेद ध्वज लगाते हैं। छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ा जैतखाम गिरौदपुरी में है जो कि 77 मीटर ऊंचा है।

MadhyaBharat 11 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.