Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
ऐतिहासिक भोजशाला में 77वें दिन भी जारी रहा एएसआई का सर्वे
bhopal, ASI survey , historic Bhojshala

भोपाल। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ के आदेश पर धार की ऐतिहासिक भोजशाला में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) विभाग का सर्वे गुरुवार को 77वें दिन भी जारी रहा। एएसआई के 12 अधिकारियों की टीम 36 श्रमिकों के साथ सुबह आठ बजे भोजशाला परिसर में पहुंची और शाम पांच बजे बाहर आई। यहां टीम ने आधुनिक उपकरणों के जरिए वैज्ञानिक पद्धति से करीब नौ घंटे काम किया। सर्वे टीम के साथ हिंदू पक्ष के गोपाल शर्मा, आशीष गोयल और मुस्लिम पक्ष के अब्दुल समद खान भी मौजूद रहे।

ज्ञानवापी की तर्ज पर चल रहे सर्वे के 77वें दिन एएसआई की टीम ने भोजशाला परिसर में मिट्टी हटाने का काम किया, इस दौरान 11 पाषाण अवशेष मिले हैं। ये सभी ही स्तंभ के टुकड़े हैं। इन अवशेषों को विभाग ने संरक्षित कर लिया है। इसके अलावा टीम ने भोजशाला में उत्तर, दक्षिण और पश्चिमी भाग में सर्वे किया।

सर्वे टीम के साथ मौजूद रहे हिन्दू पक्षकार गोपाल शर्मा ने बताया कि भोजशाला के उत्तर-पश्चिम दिशा से आज 11 छोटे-बड़े अवशेष मिले हैं। इनमें छह बड़े और पांच छोटे अवशेषों पर सनातन धर्म की आकृतियां व कलाकृतियां बनी हैं। ये सभी अवशेष स्तंभ और खम्भों के हैं, जिन्हें एएसआई की टीम ने संरक्षण में लिया है, साथ ही गर्भगृह में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी हुई है, आज दिनभर उत्तर व पश्चिम दिशा से मिट्टी भी हटाई गई है।

 

वहीं, मुस्लिम पक्षकार अब्दुल समद ने कहा कि उत्तर क्षेत्र में लेबलिंग के नाम पर खुदाई अब भी जारी है। आज उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के कोने से मिट्टी हटाई गई है। मॉन्युमेंट के अंदर व दक्षिण क्षेत्र में क्लीनिंग-ब्रशिंग का भी आज काम जारी रहा, पहले जो दीवार निकली थी उनकी आज ड्राइंग भी बनाई गई है।

MadhyaBharat 7 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.