Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
नारायणपुर के रेकावाया मुठभेड़ में मारे गये आठ नक्सली की हुई पहचान
narayanpur, Eight Naxalites , identified

नारायणपुर। जिले के अबूझमाड़ इलाके के रेकावाया के जंगल में गुरुवार 23 मई को नक्सलियों के बटालियन प्लाटून नंबर 16 और इंद्रावती एरिया कमिटी के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आठ नक्सलियों को ढेर कर दिया था। कुल आठ नक्सलियों के शव के साथ एक थ्री नॉट थ्री, 315 बोर, दो एक बारह बोर, चार भरमार के साथ ही टिफिन बम, वर्दी, जिंदा कुकर बम, पिट्ठू, दवाईयां, मल्टीमीटर, बीजीएल सेल आदि बरामद किये थे। आज रविवार को नारायणपुर के एसपी प्रभात कुमार ने मारे गये सभी आठ नक्सलियों की शिनाख्तगी होने के बाद उनकी सूची जारी कर बताया कि मारे गये सभी नक्सली 31 लाख के इनामी थे।

 

अबूझमाड़ इलाके के रेकावाया मुठभेड़ में मारे गये आठ नक्सलियों में विद्या गावड़े (उत्तर बस्तर डिवीजन) एरिया कमेटी सदस्या इनामी 05 लाख निवासी कुरूसबोड़े थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर, अर्जुन मण्डावी (पूर्वी बस्तर डिवीजन) आमदई एरिया कमेटी सदस्य इनामी 05 लाख निवासी ग्राम सालेपाल थाना मालेवाही, जिला बस्तर, रामबती कोवासी (पूर्वी बस्तर डिवीजन) आमदई एरिया कमेटी सदस्या इनामी 05 लाख निवासी ग्राम बेड़मा थाना मरदापाल, जिला कोण्डागांव, मंगली परसा उर्फ आशमती 16 नंबर प्लाटून ए सेक्शन कमाण्डर इन्द्रावती एरिया कमेटी इनामी 05 लाख निवासी ग्राम बोड़गा (कोन्दोड़पारा) थाना भैरमगढ़, जिला बीजापुर, तुलसी कश्यप (पूर्वी बस्तर डिवीजन) आमदई एरिया कमेटी सदस्या इनामी 05 लाख निवासी ग्राम कचनार थाना मालेवाही, जिला बस्तर, सुखदेव इन्द्रावती एरिया कमेटी लोकल गोरिला स्कॉड सदस्य इनामी 02 लाख निवासी ग्राम वांगेल थाना जांगला, जिला बीजापुर, बुगूर जुरी लोकल गोरिला स्कॉड इन्द्रावती एरिया कमेटी सदस्य इनामी 02 लाख निवासी ओरछा, ग्राम आलवाड़ा थाना नारायणपुर, मंगलू जुर्री ग्राम पड़की (तुलतुली) 16 नंबर प्लाटून सदस्य इन्द्रावती एरिया कमेटी इनामी 02 लाख निवासी चाना ओरछा, जिला नारायणपुर के रूप में सभी नक्सलियों की पहचान हो गई है।

MadhyaBharat 26 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.