Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
सरकार पीड़ित परिवारों के साथ करेगी हरसंभव मदद : केदार कश्यप
raipur, Government ,Kedar Kashyap

कवर्धा/ रायपुर। कवर्धा में कुकदूर थाना क्षेत्र में घटित सड़क दुर्घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। बुधवार को छत्तीसगढ़ के वनमंत्री केदार कश्यप ग्राम सेमरहा पहुंचकर पीड़ित परिवारों से भेंट किये। केदार कश्यप ने सड़क दुर्घटना को लेकर कहा कि यह बहुत ही हृदय विदारक घटना है और निश्चित तौर पर जो क्षति हुई है। उस क्षति को कोई पूरा नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि यहां सभी हमारे आदिवासी समाज के भाई बहन हैं। हम यहां पर मंत्री होने के नाते नहीं बल्कि सामाजिक होने के नाते हम उपस्थित हुए हैं। यहां हमारे समाज के सभी लोग उपस्थित हैं और हमारे यहां के विधायक भी यहां पर उपस्थित हैं।

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि इस दुर्घटना पर हमारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति ने भी गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी की सरकार की जितनी भी योजनाएं हैं उन योजनाओं का लाभ इनको दिया जाए और उनके परिवार के आर्थिक दृष्टि से मदद की जाए। बच्चों के लालन पालन के दृष्टि से, उनके शिक्षा-दीक्षा को लेकर सरकार की ओर से हर संभव सहायता की जाएगी।

 

केदार कश्यप ने कहा कि हम इस बात की कोशिश करेंगे कि इस तरह से घटना दोबारा ना घटित हो और जो क्षेत्र में जाकर तेंदूपत्ता तोड़ने का काम करते हैं वहां के लिए निर्देश लेकर के आएंगे और यह तो यहां पर चलन में है। यहां से निकल करके दूसरे स्थान पर जाकर तेंदूपत्ता तोड़ते हैं। तेंदूपत्ता आदिवासी समाज के जीविका का बहुत बड़ा माध्यम है और हम लोगों का तो जीवन जंगल पर आधारित है, वन उपज पर आधारित है। भाजपा सरकार ने तो उचित मूल दिया है और कोशिश होगी कि हम उनको और बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएं।

MadhyaBharat 22 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.