Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
बेटे को करंट लगाने के बाद गला घोंटा
kawardha, Son strangled ,electrocuting him

कवर्धा। कवर्धा जिला में एक युवक को उसी के मां-बाप ने मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि मृतक जुआ-सट्टा का आदि था। जिसके लिए वह घर में मां-बाप और पत्नी के साथ अक्सर मारपीट किया करता था। बेटे की इस बुरी लत से तंग आकर उसके मां-बाप ने युवक को पहले तो करंट लगाकर मारने की कोशिश की। लेकिन मौत नहीं होने पर बिजली के वायर से गला घोंट कर उसकी जान ले ली। हत्या के इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपित मां-बाप को गिरफ्तार कर लिया है।

 

हत्या की ये वारदात कोतवाली थानांतर्गत घुघरीकला गांव की है। जानकारी के अुनसार मंगलवार को पुलिस ने 35 वर्षीय राजू राजपूत की लाश खेत में बनी झोपड़ी में बरामद की थी। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल पर मृतक के शरीर पर चोट के निशान के साथ ही वायर से गला घोंटने के कारण गले पर गहरा निशान मिला था। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया ये पूरा मामला हत्या का होने पर पुलिस घटना से जुड़े सुराग जुटाने में जुट गयी।

 

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मृतक राजू राजपूत जुआ-सट्टा खेलने का आदी था। घर की सारी संपत्ति बेचकर जुए-सट्टे में रकम हार चुका था। इसके बाद भी वह जुआ खेलने के लिए घरवालों को प्रताड़ित किया करता था। इस जानकारी के बाद पुलिस ने सबसे पहले घरवालों को ही संदेह के दायरे में लेकर पूछताछ शुरू की। सख्ती से पूछताछ करने पर मृतक के माता-पिता टूट गये और उन्होने बेटे की हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस की पूछताछ में बताया कि सोमवार की रात उन्होंने अपने बेटे को ट्यूबवेल बनाने के बहाने खेत में बुलाया था।

 

जैसे ही राजू खेत में पहुंचा, दोनों ने करंट प्रवाहित तार उसके गले में लपेट दिया, जिससे वह झुलस गया। उसके गिरने के बाद दोनों ने मिलकर बेटे की गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों पति-पत्नी लाश को खेत में ही झोपड़ीनुमा स्थान पर छोड़कर वापस घर लौट गये थे। आरोपितों के इस खुलासे के बाद पुलिस ने आज बुधवार को मृतक राजू राजपूत के पिता जगदीश राजपूत और मां कुमारी राजपूत को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को आज ही कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर उन्हे जेल भेज दिया गया है।

 

MadhyaBharat 22 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.