Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
भारत माता के टुकड़े करने वालों को समर्थन दे रही कांग्रेस पार्टी- विष्णुदत्त शर्मा
dhar, Congress party ,Vishnudutt Sharma

धार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को धार लोकसभा के सरदारपुर में आयोजित नवमतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन और संकल्प है कि 2047 तक देश विकसित भारत बनेगा और दुनिया का नेतृत्व करेगा। आज जो नवमतदाता पहली बार वोट डालने जा रहे हैं और आज के युवा ही 2047 के विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे। ये चुनाव साधारण चुनाव नहीं, बल्कि विकसित भारत के संकल्प की पूर्ति का चुनाव है। नवमतदाता विकसित भारत के संकल्प की पूर्ति के लिए कमल का बटन दबाएं और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं।

 

देशद्रोहियों का समर्थन करने वालों को जवाब दें युवा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि धार-झाबुआ की धरती राणा बख्तावर सिंह, टंट्या मामा और चंद्रशेखर आजाद जैसे अमर शहीदों की भूमि है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए, देश की आन-बान-शान के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। लेकिन कांग्रेस पार्टी कन्हैया कुमार और उन देशद्रोहियों के साथ खड़ी है, जो भारतमाता के टुकड़े करने के नारे लगाते हैं। वहीं, गांधी परिवार के सिपहसालार मणिशंकर अय्यर ये धमकी देते हैं कि हमें पाकिस्तान को सम्मान देना चाहिए, क्योंकि उसके पास परमाणु बम है। श्री शर्मा ने कहा कि मणिशंकर अय्यर का ये बयान 140 करोड़ भारतीयों को चुनौती है और देश के युवाओं का अपमान है। इसलिए भारतमाता के सम्मान और मातृभूमि की रक्षा के लिए आने वाली 13 तारीख को कमल का बटन दबाएं। आपका वोट हमारे प्रधानमंत्री को इतनी ताकत देगा कि ऐसे कई परमाणु बम उनका कुछ नहीं कर पाएंगे।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने बनाया आतंकवाद मुक्त भारत

वीडी शर्मा ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री कहते हैं कि हमें आज के नवमतदाताओं को यह बताना चाहिए कि 2014 से पहले देश की स्थिति क्या थी? उस समय देश में कहीं भी आतंकी हमले हो जाते थे। विस्फोट होते थे। देश में सिमी के आतंकी सक्रिय थे और कश्मीर में पाकिस्तान प्रेरित आतंकवादी हमारी माता-बहनों का अपमान कर रहे थे। पाक सैनिक और आतंकी हमारे सैनिकों के सिर काटकर ले जाते थे और सरकार चुपचाप देखती रहती थी। भाजपा का नारा रहा है-जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है और सारा का सारा है। मोदी ने 2014 में प्रधानमंत्री बनते ही आतंकवाद की नकेल कसना शुरू कर दी। पाकिस्तान से आने वाले आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारना शुरू किया। 2019 में प्रधानमंत्री बनते ही उन्होंने कश्मीर से धारा 370 हटा दी। आज देश में कहीं आतंकी विस्फोट नहीं होते। हमारी सेनाएं इतनी सक्षम हैं कि अगर कोई उनकी तरफ आंख उठाकर भी देखता है, तो वे दिल्ली से आदेश आने का इंतजार नहीं करतीं, मुंहतोड़ जवाब देती हैं।

MadhyaBharat 11 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.