Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
नक्सलियों ने काकूर-टेकामेट्टा मुठभेड़ में छह नक्सलियों व चार ग्रामीण की मौत होना बताया
narayanpur, Naxalites ,Kakur-Takametta encounter

नारायणपुर। जिले के काकूर-टेकामेट्टा के जंगल में 30 अप्रैल को हुए मुठभेड़ के बाद आज सोमवार को नक्सलियों के पश्चिम सब जोनल ब्यूरो गढ़चिरौली, दंडकारण्य के प्रवक्ता श्रीनिवास ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उक्त मुठभेड़ को झूठा करार देते हुए कहा कि हजारों की तादाद में पंहुचे पुलिस ने पूजा-पाठ में आए ग्रामीणों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग कर ग्रामीणों को मारा और 10 नक्सलियों के मारे जाने की झूठी खबर प्रसारित करवाई।

 

जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि उस दिन सुबह काकुर और मंगवेड़ा के ग्रामीण अपने पारंपरिक पूजा पाठ करने इकट्ठा हुए थे, पुलिस अचानक वहां पर पहुंची और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसमे चार ग्रामीण शहीद हुए जिसमें कॉमरेड्स पाडू कोवासी, रामलू नरोटी, मैनू कोरचा, लालसू कोवासी शामिल थे। उन्होंने कहा कि अलग-अलग जगहों पर हुई मुठभेड़ में नक्सलियों के 06 साथी की मौत हुई है। पश्चिम सब जोनल ब्यूरो ने मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए जनता में दहशत फैलाने किए जा रहे बर्बर हमलों की निंदा किया है।

 

वहीं पुलिस ने टेकामेटा जंगल में 30 अप्रेल को हुए मुठभेड़ में मारे गए दस में से आठ नक्सलियों की शिनाख्त कर मारे गए नक्सलियों का विवरण जारी करते हुए नाम जारी किया था, जिसमें जोगन्ना एलियास उर्फ घीसू एसजेडसीएम इनामी 25 लाख निवासी करीमनगर तेलंगाना, मल्लेश उंगा मडकाम डीवीसीएम इनामी आठ लाख निवासी बस्तर छग, विनय एलियास उर्फ रवि डीवीसीएम इनामी आठ लाख निवासी आदिलाबाद तेलंगाना, संगीता डोगे अटराम एसीएम दलम डाक्टर, इनामी पांच लाख, निवासी रम्मैया पेठा आंध्र, सुरेश प्लाटून मेंबर इनामी आठ लाख, निवासी बीजापुर बस्तर, सुश्मिता एलियास चेट्टी प्लाटून स्टाफ इनामी दो लाख, कमली प्लाटून स्टॉफ इनामी दो लाख निवासी किस्टारम सुकमा, पांडु कवासी टेकामेटा मिलिट्री कमांडर इनामी एक लाख निवासी नारायणपुर तथा दो अज्ञात की शिनाख्त जारी है।

MadhyaBharat 6 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.