Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
बड़वानी के एसडीएम रहे उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार
badwani, Ujjain

बड़वानी। उज्जैन में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर डॉ. अभय सिंह खराड़ी को दुष्कर्म के आरोप में बड़वानी की महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक महिला कर्मचारी ने गत 29 अप्रैल को उनके खिलाफ बड़वानी के महिला थाने में केस दर्ज कराया था। जिसके बाद से ही खराड़ी फरार चल रहे थे।

 

जानकारी के मुताबिक, डॉ. अभय सिंह खराड़ी बड़वानी में वर्ष 2016 से एसडीएम के रूप में पदस्थ था। एक माह पूर्व ही उज्जैन ट्रांसफर हुआ था। आरोप है कि बड़वानी में पदस्थ रहने के दौरान पीड़ित युवती से दुष्कर्म कर उसे डराता- धमकता था। पीड़ित यवती की शिकायत पर चार दिन पूर्व 29 अप्रैल को खराड़ी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर गुरुवार रात भोपाल से उसे गिरफ्तार किया।

 

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने बताया कि शुक्रवार को महिला थाने में संबंधित आरोपित अधिकारी के प्रकरण की फाइल तैयार कर पुलिस ने जिला न्यायालय में पेश किया, जहां से शाम को उसे केंद्रीय जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा आरोपित का मुंह ढंकते हुए बाइक पर बैठाकर केंद्रीय जेल में दाखिल करवाया गया। पुलिस के अनुसार विविध धाराओं में मामला दर्ज होने के बाद से खराड़ी फरार हो गया था।

MadhyaBharat 4 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.