Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
अमित शाह बोले- ओबीसी विरोधी पार्टी है कांग्रेस
ashoknagar, Amit Shah , Congress

अशोकनगर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि इस देश के संसाधन पर सबसे पहला हक आदिवासी, दलित गरीब, ओबीसी का है, लेकिन कांग्रेस कहती है कि देश के संसाधनों पर सबसे पहला अधिकार मुसलमानों का है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मंशा हम पूरी नहीं होने देंगे। कांग्रेस ओबीसी विरोधी पार्टी है। उसने ओबीसी आयोग नहीं बनाया। वर्षों तक ओबीसी वर्ग के लोगों को केंद्रीय संस्थानों में आरक्षण नहीं दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस देश के विकास में सबसे पहली प्राथमिकता एससी, एसटी और ओबीसी को दी है। नीट परीक्षा, मेडिकल दाखिल में 27 फीसदी आरक्षण देने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है।

 

अमित शाह गुना लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में पिपरिया के मंडी परिसर में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ को फिर से लागू करना चाहते हैं। ट्रिपल तलाक फिर से लाना चाहते हैं। यह देख शरियत कानून से चलेगा क्या। इस पर्सनल लॉ को नहीं आने देंगे। यह देश समान नागरिक संहिता से चलेगा। हमने उत्तराखंड में यूसीसी लाया है, यह वादा है कि हम देशभर में इसे लागू करेंगे। कांग्रेस 70 साल तक अनुच्छेद 370 को अपने बच्चे की तरह पालती रही, जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने 5 अगस्त 2019 को एक झटके में कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया।

 

शाह ने कहा कि गुना वालों को दो नेता मिलेंगे। एक ज्योतिरादित्य और दूसरे मौजूदा सांसद केपी यादव। केपी यादव ने क्षेत्र की बहुत सेवा की है, उनकी चिंता आप मुझ पर छोड़ दो। सिंधिया घराने ने इस क्षेत्र का लालन-पालन अपने बच्चे जैसे किया है। मैं राजा साहब के लिए वोट मांगने आया हूं। सिंधिया मेरे मित्र भी हैं, भाजपा के वरिष्ठ नेता भी हैं। इन्हें जिताते हुए यह याद रखना, सिंधिया को दिया वोट नरेन्द्र मोदी को जाएगा।

उन्होंने कहा कि नेशनल हाई-वे मुगांवली- कुरवाई 260 करोड़ लागत से बना। 112 करोड़ गुना में आवास योजना, 45 करोड़ से एयरपोर्ट, 83 करोड़ स्वास्थ्य केंद्र, 560 करोड़ चंदेरी माइक्रो इरीगेशन प्रोजेक्ट, 90 करोड़ मल्हारगढ़ माइक्रो इरीगेशन में लगाए। पनहेटी इरिगेजन प्रोजेक्ट, माधवराव सिंधिया बैराज निर्माण करवाया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि तीन महीने पहले विधानसभा में जनता ने 163 सीट देखकर सरकार बनाई। पहले गुना के युवा ग्वालियर पढ़ने जाते थे। हमने गुना में दो महीने के भीतर एक विश्वविद्यालय बनाया। हमने इसमें 78 महाविद्यालय जोड़े हैं। सभा को केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने भी संबोधित किया।

MadhyaBharat 26 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.