Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
इस बार का चुनाव रामद्रोहियों और राम के पक्षधरों का चुनाव है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
rajgarh,  election of Ram traitors , Dr. Yadav

राजगढ़/ग्वालियर। इस बार का लोकसभा चुनाव रामविरोधी और राम के पक्षधरों के बीच का चुनाव है। कांग्रेस ने हमेशा से श्रीराम मंदिर को राजनीति करने का जरिया बनाया और हिन्दू-मुसलमानों को लड़ाकर केवल वोट बैंक की राजनीति की है। कांग्रेस में भी सबसे बड़े रामद्रोही दिग्विजय सिंह हैं, जो हर जगह रंग बदलकर बात करते हैं। कांग्रेस ने जब-जब सिंधिया परिवार के स्वाभिमान को चोंट पहुंचाई, तब-तब सिंधिया परिवार ने उन्हें धूल चटाई है। स्व. राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने भाजपा को स्थापित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। जब उनके स्वाभिमान को चोट पहुंची तो डीपी मिश्रा की सरकार को ललकारते हुए उन्हें धूल चटाई। ऐसा ही इतिहास वर्ष 2020 में ही दोहराया गया, जब कमलनाथ ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से कहा कि उतर जाओ सड़क पर और जब सिंधियाजी सड़क पर उतरे तो उन्होंने पूरी कांग्रेस को ही सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया। अब कांग्रेस हमेशा सड़क पर ही रहेगी। दिग्विजय सिंह 10 वर्षों तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे, लेकिन वे राजगढ़ का विकास नहीं करा सके। राजगढ़ का विकास किया है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने किया है। अब यहां पर अप्रैल के महीने में भी तालाब लबालब भरे हुए है। किसानों को पानी मिल रहा है।

यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को राजगढ़ लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर और ग्वालियर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह की नामांकन जमा कराकर जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। आज पूरे देश और प्रदेश का माहौल मोदीमय और राममय है। हर तरफ आनंद ही आनंद है। हमारे आराध्य भगवान श्रीराम भी गर्भगृह में मुस्कुरा रहे हैं। हर तरफ भाजपा की लहर है। इस बार मध्यप्रदेश में भी भाजपा सभी 29 सीटों पर विजय हासिल करेगी। ग्वालियर-चंबल की धरती वीर-सपूतों की धरती है। यहां के नौजवान सेना में भर्ती होकर देश की, भारत माता की रक्षा करते हैं। ग्वालियर हमेशा से देश के केंद्र में रहा है। जब पाकिस्तान ने एक हरकत की थी। भारतीय सैनिकों को ललकारा था तो उसे सबब सिखाने के लिए हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी। इसके लिए जो विमान पाकिस्तान भेजे गए थे वे ग्वालियर की धरती से ही उड़े थे। प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को एक नहीं बल्कि कई बार सबब सिखाया है और अब यदि कोई पटाखा भी फूटता है तो वे आकर कहते हैं कि हमने नहीं फोड़ा है।

ये डबल इंजन की सरकार है, मोदी है तो मुमकिन है

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को पहचान दिलाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी वाजपेयी को पूरा विश्व उनके राष्ट्रवादी विचारों के कारण याद करता है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम तीसरा चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी भी किया है उसमें भारत को विश्व का नंबर एक का राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। यह मुमकिन भी है, क्योंकि अब देश-प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है और ये प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है। मोदी है तो मुमकिन है।

कांग्रेसियों ने भ्रम फैलाया, देश का माहौल बिगाड़ा

डॉ. यादव ने कहा कि कश्मीर से जब धारा 370 हटाई गई तो कांग्रेस के लोग कहते थे कि देश के अंदर माहौल खराब हो जाएगा। कांग्रेस के लोगों ने देशभर में भ्रम फैलाया, देशभर में माहौल खराब किया, लेकिन देश के अंदर नहीं, बल्कि पाकिस्तान और कांग्रेस के अंदर ही माहौल खराब हो गया। अब स्थिति यह है कि कांग्रेस पार्टी में कोई रहना ही नहीं चाहता है। एक के बाद एक उनके नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ रहे हैं। हम सबका स्वागत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में भाजपा की विजय का डंका बजना चाहिए अब तो जनता ही बोलती है मोदी है तो मुमकिन है।

दिग्विजय सिंह सबसे बड़े रामद्रोही, जो हर जगह रंग बदलकर बात करते हैं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजगढ़ का चुनाव रामद्रोही और राम के पक्षधरों के बीच का चुनाव है। यहां पर मिस्टर बंटाढार और विकास के बीच का चुनाव है। दिग्विजय सिंह हर जगह रंग बदलकर बात करते हैं। कभी संघ की तारीफ करते हैं तो आ जाओ शाखा में स्वागत है। इनको केवल वोट लेना है, यहां डुप्लीकेट नहीं चलेंगे असली रंग में आना पड़ेगा। वे सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भी दुखी हो जाते हैं। कांग्रेसियों ने हमेशा से हिन्दू-मुसलमान को लड़ाकर जीवन भर वोट बैंक का रास्ता ही ढूंढा है। इनके मन में पाप भरा हुआ है, इसलिए इन्होंने श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा का आमंत्रण भी ठुकरा दिया। हम सब मिलकर संकल्प करें कि एक-एक वोट कांग्रेस के खिलाफ और भारतीय जनता पार्टी के लिए जाए।

 

सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष ग्वालियर में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता लेने वालों में ग्वालियर नगर निगम की पार्षद सुनीता अरूण कुशवाह, पूर्व पार्षद मुन्नेष जादौन सहित नीलम जोशी, जानकी कुशवाह, राधा पाल, रामेश्वरी देवी, रामकली, ममता पाल, लता माहौर, दिनेश पलैया, मोहित राठौर, सोनू कुकरेजा, लोकराज राजपूत, विकास सेन, संजय यादव, गोलू जाटव, धनंजय मुदगल, अंकुर अग्रवाल सहित सैकडों कार्यकर्ता शामिल थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं वरिष्ठ नेता व पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर सभी का स्वागत किया।

MadhyaBharat 15 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.