Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
धार की ऐतिहासिक भोजशाला में एएसआई का सर्वे 16वें दिन भी जारी
dhar, ASI survey , Dhar

धार। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ के आदेश पर धार की ऐतिहासिक भोजशाला में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) विभाग का सर्वे शनिवार को 16वें दिन भी जारी है। दिल्ली और भोपाल के अधिकारियों की 25 सदस्यीय सर्वे टीम ने सुबह करीब आठ बजे मजदूरों के साथ भोजशाला परिसर में प्रवेश किया और आधुनिक उपकरणों के जरिए वैज्ञानिक पद्धति से सर्वे का काम शुरू किया। सर्वे टीम के साथ हिंदू पक्ष के गोपाल शर्मा, आशीष गोयल और मुस्लिम पक्ष के अब्दुल समद खान भी भोजशाला पहुंचे हैं। भोजशाला के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

दरअसल, एक दिन पहले शुक्रवार को जुमे की नमाज होने के चलते एएसआई की टीम ने सुबह 6 बजे से 12 बजे तक ही सर्वे किया था। शनिवार को यहां शाम पांच बजे तक सर्वे का काम जारी रहेगा। सर्वे टीम द्वारा भोजशाला के मुख्य भवन के आसपास खुदाई के लिए चिन्हित किए गए 13 स्थानों में से फिलहाल तीन स्थानों पर खुदाई का काम किया जा रहा है।

सर्वे टीम के साथ मौजूद रहीं हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रंजना अग्निहोत्री ने बताया कि भोजशाला में खुदाई के दौरान पश्चिमी दीवार पर जो पिलर बेस मिला था, उसकी वॉशिंग और क्लीनिंग हो गई। यहां उत्तरी दीवार से सटी सीढ़ियां मिली हैं, जो स्पष्ट दिखाई दे रही हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यहां तहखाना मिलने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि एएसआई की टीम सर्वे के दौरान जो उपकरण उपयोग में ला रही हैं, उसमें लोहे और प्लास्टिक की कंघी है। प्लास्टिक के ब्रश, छोटी झाड़ू है। जरूरत के हिसाब से फावड़े से खुदाई की जा रही है। छोटे-छोटे पाइप से धुलाई भी की जा रही है। वॉशिंग, क्लीनिंग और ब्रशिंग के साथ ही केमिकल की मदद भी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि भोजशाला में जो पिलर बेस मिला है, उसका पीरियड क्या है, यह एएसआई ही तय करेगी। वह कार्बन डेटिंग से ही पता चलेगा। ऐसे में कार्बन डेटिंग के बाद कई चीजें स्पष्ट होने की उम्मीद है।

MadhyaBharat 6 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.