Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
आईटी टीम की रायपुर और राजनांदगांव जिले में दबिश
raipur, IT team raids,Raipur and Rajnandgaon

रायपुर। रायपुर और राजनांदगांव जिले में आईटी की टीम ने गुरुवार को सुबह जमीन और रियल एस्टेट कारोबारी के ठिकानों पर छापा मारा है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की सेंट्रल और भोपाल यूनिट की टीम अलग-अलग ठिकानों पर दस्तावेज खंगाल रही हैं। इस कार्रवाई में 15 से अधिक ऑफिसर दस्तावेज की जांच कर रहे हैं।

राजधानी रायपुर के रियल एस्टेट कारोबारी चंदू अग्रवाल उर्फ चंदू दाऊ के ठिकानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम जांच कर रही है। सत्ता के करीब रहे कुछ पूर्व नौकरशाह और कारोबारी के निवेश संबंधी कड़ी जुड़े होने की वजह से आयकर विभाग की टीम उनके ठिकानों पर पहुंची है। रायपुर में वीआईपी रोड अमलीडीह, देवेंद्र नगर और कटोरा तालाब इलाके में आईटी की टीम कार्रवाई कर रही है। फाइनेंस ब्रोकर प्रकाश लूनिया के ठिकानों पर भी आईटी टीम के पहुंचने की सूचना है। सुंदर कंस्ट्रक्शन के कई ठिकानों पर आईटी ने दबिश दी है। राजनांदगांव में जमीन कारोबारी संजय शर्मा के ठिकानों पर जांच की जा रही है।रायपुर के कटोरा तालाब, अमलीडीह, देवेंद्र नगर में टीम दस्तावेज खंगाल रही है।

 

राजनांदगांव सर्किट हाउस रोड स्थित संजय शर्मा के यहां सुबह करीब 10 बजे रेड पड़ी है। चार गाड़ियों में सवार होकर इनकम टैक्स के अधिकारी पहुंचे हैं। संजय शर्मा का जमीन का बड़ा काम है और बहुत लंबे समय से ब्याज का बड़ा कारोबार है। शहर में कई जगह बड़े-बड़े कॉम्प्लेक्स और मकान किराए में दिए गए हैं।

 

विभागीय सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग की केंद्रीय टीम और भोपाल यूनिट के लगभग 17 अधिकारियों की टीम इस कार्रवाई में शामिल है। हालांकि, अधिकृत जानकारी नहीं मिल सकी है लेकिन आईटी की इस छापेमारी में महत्वपूर्ण दस्तावेज समेत इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में पुराने हिसाब और लेन-देन की जानकारी बरामद होने की सूचना है।

MadhyaBharat 21 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.