Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
प्रधानमंत्री ने स्वदेश दर्शन 2.0 योजना अंतर्गत चित्रकूट में अध्यात्म का अनुभव परियोजना का उद्घाटन किया
satna, Prime Minister inaugurates ,Spiritual Experience Project

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले को गुरुवार को 150 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात मिली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जहां स्वदेश दर्शन 2.0 योजना अंतर्गत 26 करोड़ की लागत से 'चित्रकूट घाट पर अध्यात्म का अनुभव' परियोजना का वर्चुअल उद्घाटन किया। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जिले में कार्यक्रम में 139 करोड़ से अधिक के कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। ये कार्य भी पर्यटन विभाग के प्रोजेक्ट स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत मंदाकिनी के घाटों के जीर्णोद्धार और उन्नयन के हैं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिन प्रभु राम के नाम से काम सफल हो जाता है, उनका संबंध चित्रकूट से है, श्री तो इसके नाम में लगना चाहिए। 'हम भगवान के मामले में कॉम्प्रोमाइज नहीं करेंगे। जहां-जहां मप्र की धरती भगवान श्री राम, भगवान श्री कृष्ण के चरण पड़े हैं, उस प्रत्येक स्थान को तीर्थ बनाकर छोड़ेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने चित्रकूट के विकास के लिए अनेक घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि यहां 'चित्रकूट विकास प्राधिकरण' बनेगा। यहां अनुविभागीय अधिकारी बैठेगा। आने वाले समय में अलग से एसडीएम कार्यालय होगा। क्षेत्र के विकास के लिए एमपी-यूपी बॉर्डर तक फोर लेन का निर्माण होगा। परिक्रमा पथ, गोदावरी, सती अनुसुइया, हनुमान धारा, भरत घाट समेत जहां-जहां अतिक्रमण है, उसे हटाया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंच कार्यक्रम के मंच पर इंटरनेशनल वूसू प्रतियोगिता के 48 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीतने वाली सतना की बेटी वैष्णवी त्रिपाठी सम्मान किया।

MadhyaBharat 7 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.