Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
सीएमओ ने नपा कर्मचारी पर लगाया निजता के हनन का आरोप
narmadapuram, CMO accused ,Municipal Corporation

नर्मदापुरम। सिवनी मालवा नगर पालिका सीएमओ शीतल भलावी गुरुवार देर रात पुलिस थाने पहुंची और नपा कर्मचारी उमाशंकर वैष्णव पर एफआईआर दर्ज करने का आग्रह किया। सीएमओ का आरोप था कि कर्मचारी ने मेरी निजता का हनन किया है। उसने मेरी अनुपस्थिति में मेरे बेडरूम में वीडियो बनाए हैं। हालांकि पुलिस ने पूरे मामले में सीएमओ से शिकायती आवेदन ले मामले की जांच करने का आश्वासन दिया है।

 

 

नपा सीएमओ शीतल भलावी ने बताया कि उक्त कर्मचारी मेरे घर पेड़ पौधों में पानी देने का काम करता था। मेरी अनुपस्थिति में वो मेरे बेडरूम में चला गया और मेरी अलमारी में रखे कपड़े निकाल कर्मचारी ने विडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। जिसका पता मुझे बाद में चला और मैंने उसे नोटिस जारी किया था। उसने नौकरी छोड़ने की बात भी मुझसे नहीं की ये भी मुझे दूसरों से पता चला। जिसके बाद मैं सिवनी मालवा थाने कर्मचारी पर एफआईआर दर्ज कराने आई हूं।

 

 

वहीं, इस मामले को लेकर थाना प्रभारी सज्जन सिंह मुकाती ने बताया कि नगर पालिका सीएमओ नगर पालिका के कई कर्मचारियों को लेकर रात लगभग 10 बजे थाने आई थी। उन्होंने एक शिकायती आवेदन दिया है, जिसमें बताया गया कि नगर पालिका के एक कर्मचारी उमाशंकर वैष्णव ने उनके बेडरूम में बिना अनुमति घुस विडियो बनाकर वायरल किया है। जिसकी जांच की जाएगी। गौरतलब है कि गुरुवार को नगर पालिका के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी उमाशंकर वैष्णव ने नपा सीएमओ पर कई आरोप लगा नौकरी छोड़ दी थी।

MadhyaBharat 1 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.