Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
शादी समारोह पर मधुमक्खियों का हमला 20 घायल
bhopal, Bees attack ,wedding ceremony

भोपाल। मध्य प्रदेश के गुना शहर के एक मैरिज गार्डन में शादी समारोह में आए लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हादसे में वर और वधु पक्ष के 20 लोग घायल हो गए। इनमें की हालत गंभीर हैं, जिन्हें निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

 

जानकारी के अनुसार, शहर के कस्तूरी गार्डन में रविवार को दिन में स्थानीय निवासी प्रमोद कुमार अग्रवाल की बेटी प्रियंका के विवाह से संबंधित रस्में चल रही थीं। इस दौरान वर-वधू पक्ष के सैकड़ों लोग गार्डन में जमा थे। तभी अचानक छत्तों से निकलकर मधुमक्खियों ने मेहमानों को डंक मारना शुरू कर दिया। मधुमक्खियों का हमला होते ही गार्डन में भगदड़ शुरू हो गई। कुछ लोग जमीन पर लेट गए, कोई एबी रोड की तरफ भागा तो अधिकांश मेहमानों ने खुद को गार्डन में स्थित हॉल और कमरों में बंद कर दिया। करीब एक घंटे तक मधुमक्खियों ने गार्डन परिसर में भिनभिनाना जारी रखा। जो लोग अपने आपको सुरक्षित नहीं कर पाए, उन्हें मधुमक्खियों ने डंक मारकर घायल कर दिया। हादसे के बाद विवाह आयोजकों ने स्वयं के जख्मों की परवाह न करते हुए घायल मेहमानों को अस्पताल पहुंचाना शुरू किया। जहां चिकित्सकों ने दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती कराने की सलाह दी।

 

घटनाक्रम के बाद शादी-समारोह के मेजबान ने दावा किया है कि उन्होंने गार्डन किराए पर लेते ही संचालक को इस बारे में आगाह किया था, लेकिन उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया। घटना के बाद भी गार्डन संचालक ने गलती मानने की बजाए उन्हें धमकाया और प्रशासन से किसी भी स्तर पर शिकायत करने की चेतावनी दी। घटनाक्रम की वजह से विवाह आयोजक काफी आक्रोशित हैं। मधुमक्खियों के हमले की वजह से विवाह समारोह अस्त-व्यस्त हो गया है। रविवार की रात ही बारात का आगमन और पाणिग्रहण संस्कार सहित रिसेस्पशन होना था, लेकिन घटनाक्रम के बाद यह सभी कार्यक्रम अब गार्डन की बजाए एक बड़े हॉल में शिफ्ट कर दिए गए हैं।

MadhyaBharat 19 February 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.