Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
दमोह घटना की होगी मजिस्ट्रियल जाँच मुख्यमंत्री बोले- दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
damoh, Damoh incident, Chief Minister

भोपाल। दमोह जिले में हुए सांप्रदायिक तनाव के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। अपर कलेक्टर मीना मसराम, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी दमोह को मजिस्ट्रियल जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

 

 

मुख्यमंत्री ने उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से कहा है कि मध्यप्रदेश में शांति और सौहार्द बनाए रखना सरकार की विशेष प्राथमिकता है। दमोह में कतिपय असामाजिक तत्वों ने कानून और व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास किया, जिसे पुलिस प्रशासन ने बखूबी संभाल लिया। घटना की जांच के निर्देश दिए गए हैं। दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

उल्लेखनीय है कि दमोह के दमयंती नगर क्षेत्र में 03 फरवरी की रात लगभग 10 बजे बड़ी संख्या में असामाजिक तत्वों ने कोतवाली थाने का घेराव कर अनर्गल नारेबाजी की तथा कानून एवं शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया। दमोह कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने घटना के कारणों की मजिस्ट्रियल जाँच के आदेश दे दिये हैं।

 

 

यह है विवाद

नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि लालू शर्मा ने अंसार टेलर्स की दुकान में कपड़े सिलवाने के लिए डाले थे। कपड़े समय पर नहीं सिलने पर लालू ने शनिवार रात करीब 9.30 बजे अंसार टेलर्स की दुकान पर जाकर गाली-गलौज कर दी। उसके साथ गए राजू ठाकुर, विक्की शर्मा सहित एक अन्य युवकों ने अंसार खान के साथ मारपीट कर दी। इसी दौरान मौलाना हाफिज रिजवान जिला जेल के पास स्थित मस्जिद से घर जा रहे थे। मस्जिद की मार्केट में अंसार टेलर्स की दुकान में झगड़ा करते लोगों को देखा तो मौलाना उन्हें समझाने के लिए पहुंच गए। इस दौरान झगड़ा कर रहे चारों लोगों ने मौलाना के साथ झूमाझटकी की और उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद टेलर और दूसरे पक्ष के लोग कोतवाली पुलिस थाने पहुंच गए और शिकायत दर्ज कराई। जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी लगी तो हजारों की संख्या में लोग कोतवाली पहुंच गए और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घेराव करने लगे।

 

 

भारी भीड़ के बीच व्यवस्था बिगड़ गई। काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे। रात 11 बजे तक थाने में गहमा-गहमी का माहौल रहा। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ 294, 323, 506 और 427 धारा के तहत मामला दर्ज किया है। एक आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया है।

मामला बिगड़ता देख एएसपी संदीप मिश्रा, तहसीलदार, एसडीएम आरएल बागरी के साथ पुलिस फोर्स पैदल ही सड़कों पर उतरा और पूरी रात शहर में गश्त की गई।

एसपी सुनील तिवारी ने बताया कि शनिवार रात कुछ प्रदर्शनकारी कोतवाली पहुंचे थे, जिन्हें समझाइश देकर जाने के लिए कहा गया था, लेकिन उनके द्वारा हंगामा किया गया था और सामाजिक सौहार्द्र बिगड़ने का प्रयास किया गया था। जिन्हें बलपूर्वक हटाया गया। ऐसे करीब 40 लोगों पर धारा 153 ए,141,147 के तहत मामला दर्ज कर उनकी पहचान की जा रही है। इसके बाद इनकी संख्या बढ़ भी सकती है।

MadhyaBharat 5 February 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.