Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
अनियंत्रित कार पलटने से महिला-बच्चे सहित आठ घायल
rajgarh, Eight injured , car overturning

राजगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर ग्राम बारवां जोड़ के समीप तेज रफ्तार मारुति वेन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार तीन बच्चे सहित आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक चिकित्सा के बाद भोपाल रेफर किया गया, जिनमें एक आठ वर्षीय बालक की हालत गंभीर बताई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरु की।

 

पुलिस के अनुसार हाइवे स्थित ग्राम बारवां जोड़ के समीप भोपाल से ब्यावरा जा रही तेज रफ्तार मारुति वेन क्रमांक एमपी 04 सीएक्स 2197 अनियंत्रित होकर दो से तीन बार पलट गई। हादसे में कार सवार सुनीताबाई (34)पत्नी मोहन मेहर, धु्रव (8) पुत्र मोहन, पूर्व (3)पुत्र धर्मेन्द्र, अरव (6)पुत्र धर्मेन्द्र, सुनीताबाई (25)पत्नी धर्मेन्द्र, पूजाबाई (25)पत्नी राजेश, नानीबाई (24)पत्नी ओम, यशोदाबाई (25)पत्नी भंवरलाल सर्वनिवासी भोपाल गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे 100 डायल वाहन के स्टाफ ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया, जिनमें आठ वर्षीय बालक की हालत गंभीर बताई गई है। बताया गया है कि कार में सवार लोग भोपाल से ब्यावरा के कांचरी गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे वहीं टायर फटने से तेज रफ्तार मारुति वेन अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस ने मामले में जांच शुरु की।

MadhyaBharat 3 February 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.