Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
टीकमगढ़ में क्रिकेट खेल रहे सेना जवान की हार्ट अटैक से मौत
tikamgarh, Army soldier , heart attack

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में सोमवार को सेना के जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि क्रिकेट खेलने के दौरान उसके सीने में दर्द हुआ और उसकी तबीयत बिगड़ गई। जवान एक महीने की छुट्टी पर घर आया था। उसे 6 फरवरी को ड्यूटी पर लौटना था।

 

मामला जिले के लिधौरा थाना क्षेत्र के मरगुवां गांव का है। जहां रहने वाला 35 वर्षीय विनोद वंशकार थल सेना में सैनिक है और वह वर्तमान में सारंगपुर में पदस्थ है। वह एक महीने की छुट्टी पर घर आया था। सोमवार सुबह अचानक उसे सीने में दर्द हुआ। परिजन जिला अस्पताल लेकर आए, प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे झांसी रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई।

 

इसके बाद परिजन उसके शव को गांव ले गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि सागर आर्मी कैंप से सेना के अधिकारी आ रहे हैं। अधिकारियों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आर्मी जवान विनोद वंशकार की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है। उनके घर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

MadhyaBharat 23 January 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.