Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मप्र: बस में लगी आग में 13 लोग जिंदा जले
guna, MP, 13 people burnt alive

गुना। जिले के बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार रात दोहाई मंदिर के पास एक डंपर की टक्कर के बाद बस में लगी आग में 12 लोग जिंदा जल गए। डंपर के चालक की भी आग की चपेट में आने से मौत हो गई। जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है। हादसे में करीब 16 लोग झुलस गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, सिकरवार ट्रेवल्स की बस बुधवार रात आठ बजे गुना से आरोन जा रही थी। 32 सीटर बस में 30-35 यात्री सवार थे। रात करीब साढ़े आठ बजे आरोन रोड पर बजरंगगढ़ में दुहाई मंदिर के पास यह हादसा हुआ। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस और डंपर में टक्कर के बाद बस पलट गई और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कई यात्रियों ने बस के दरवाजे, खिड़की से कूद कर जान बचाई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची, लेकिन तब तक बस भीषण आग की चपेट में थी।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन बस में आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं दिया। जानकारी मिलते ही गुना कलेक्टर तरुण राठी और पुलिस अधीक्षक विजय खत्री भी घटनास्थल पर पहुंच गए और घायलों को एंबुलेंस और अन्य वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया।

7 शव एक-दूसरे से चिपक गए थे

 

हादसे की भयावहता इसी से समझा जा सकता है कि शव उठाने के दौरान अंग अलग होकर गिर रहे थे। हादसे में कुल 13 लोगों की मौत हुई है। बस के अंदर से जो शव निकाले गए, उनमें सात एक-दूसरे से चिपके हुए थे। इनको बाहर निकालने तक में कर्मचारियों के हाथ कांप रहे थे। शव ऐसे जले कि उनकी पहचान करना मुश्किल है।

पुलिस अधीक्षक विजय खत्री ने बताया कि बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र में बस में बुधवार रात साढ़े आठ बजे के करीब आग लगने की घटना हुई, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। बस में सवार 16 लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया है। वहीं, 13 लोगों की जलने की वजह से मौत हो गई है। शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। आग से बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बस दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस तरह की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को बस दुर्घटना में मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

गुना कलेक्टर तरुण राठी ने बताया कि गुना-आरोन मार्ग पर डंपर और बस की टक्कर होने से बस में आग लग गई। आगे की जांच जारी है। मृतकों की पहचान नहीं हुई है। अस्पताल में भर्ती कई की हालत गंभीर है। हमारी प्राथमिकता शवों को बरामद करना और घायलों का इलाज करना है।

MadhyaBharat 28 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.