Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
कांग्रेस ने किसान के आत्महत्या की जांच के लिए पांच सदस्यों की समिति का किया गठन
raipur, Congress formed, five-member committee

नारायणपुर। कांग्रेस ने किसान हीरू बढ़ई की आत्महत्या की जांच के लिए पांच सदस्यों की समिति का गठन किया है। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के नेता लगातार भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार पर निशाना साधने में लगे हुए हैं। कांग्रेस की जांच समिति में बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जांच समिति के संयोजक बनाएं गए हैं। इस समिति में पूर्व पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, संतराम नेताम, चंदन कश्यप और रजनू नेताम शामिल किए गए हैं। जल्द ही यह जांच समिति नारायणपुर के कुकड़ाझोर का दौरा कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाएगी।

 

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने रविवार को पत्रकारों से कहा कि भाजपा की असंवेदनशीलता और वादाखिलाफी ने एक किसान को आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया। यदि भाजपा सरकार ने पहली केबिनेट में 02 लाख तक कर्जा माफ कर दिया होता किसान को आत्महत्या नहीं करना पड़ता। किसान हीरू बढ़ई के ऊपर 1.24 लाख का कर्ज था, उसको कर्ज माफी का भरोसा था। उसके पुत्र की भी शादी थी, कर्ज वसूली के नोटिस से वह मानसिक दबाव में आ गये थे।

MadhyaBharat 17 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.