Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
सरगुजा संभाग के सभी जिलों में जबरदस्त ठंड
raipur, Extreme cold , Surguja division

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने लगी है।गुरुवार को रायपुर शहर का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री रहा । माना एयरपोर्ट में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री रिकार्ड किया गया है। सरगुजा संभाग की बात करें तो यहां के सभी जिलों में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। जिसमें सबसे न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

बढ़ती ठंड को देखते हुए रायपुर नगर निगम जगह -जगह अलाव जलाने की व्यवस्था कर रहा है।रायपुर में 15.5, माना एयरपोर्ट में 13.6, बिलासपुर में 14, पेंड्रा रोड में 10, जगदलपुर में 13.2, दुर्ग में 13.4, राजनांदगांव में 14.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

 

मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में ठंडी हवाओं का आगमन होने लगा है। इसके कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर प्रारंभ हो चुका है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानी सिराज खान का कहना है कि 16 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा। इसके असर से पूर्व की ओर जाने के बाद उत्तरी हवाओं के अच्छे गहराई तक चलने के कारण 19 से 22 दिसंबर तक मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट की संभावना है। कई जगहों पर तापमान 10 डिग्री से नीचे आ सकता है। ऐसी स्थिति में शीतलहर चलने की संभावना है।

MadhyaBharat 15 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.