Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
पुलिस मुठभेड़ में 14 लाख का इनामी नक्सली चैतु उर्फ मड़काम हिड़मा ढेर
balaghat, Naxalite Chaitu , police encounter

बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यहां बुधवार देर रात मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सीमा से लगे कान्हा नेशनल पार्क के सूपखार इलाके में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में पुलिस ने 14 लाख के इनामी नक्सली को ढेर कर दिया है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे है। घटना के बाद क्षेत्र में सर्चिंग तेज कर दी गई है।

जानकारी अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सूपखार के खमको दादर जंगल में नक्सली इकट्ठा हुए हैं। वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। जानकारी के आधार पर हॉकफोर्स ने ऑपरेशन नक्सली शुरू किया। जवानों ने इलाके को घेर लिया और नक्सलियों को सरेंडर करने के लिए कहा। इस दौरान नक्सलियों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग के बाद वे भाग निकले। तलाशी अभियान में एक नक्सली का शव बरामद किया गया। उसकी पहचान 25 वर्षीय चैतु उर्फ मड़काम हिड़मा ऊर्फ चैतु, निवासी बीजापुर एरिया के रूप में हुई है। वह मलाजखंड दलम का सक्रिय सदस्य था और कई नक्सली वारदात में शामिल था। उसके ऊपर 14 लाख रुपये का ईनाम घोषित था। इस मुठभेड़ में उसके कई साथियों के घायल होने की भी खबर है। नक्ली कितने संख्या में थे इसकी अधिकृत जानकारी नहीं मिल पाई है। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल के जंगल क्षेत्र में सर्चिंग तेज कर दी गई है। मुठभेड़ स्थल से हथियार भी बरामद किया गया है।

MadhyaBharat 14 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.