Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
नक्सलियों ने दिनदहाड़े धारदार हथियार से दलित नेता की हत्या की
narayanpur, Naxalites killed, Dalit leader

नारायणपुर। जिले के नक्सल प्रभावित छोटेडोंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार सुबह शीतला माता मंदिर से पूजा कर वापस लौटने के दौरान दलित नेता कोमल मांझी पर धारदार हथियार से नक्सलियों ने हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पिछले एक माह के भीतर नक्सलियों ने इसी तरह दिनदहाड़े तीन लोगों की हत्या की है। इसके पहले भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू और रतन दुबे की भी नक्सलियों की हत्या की थी।

भाजपा से जुड़े दलित नेता कोमल मांझी की हत्या के बाद नक्सलियों ने मौके पर पर्चा छोड़ा है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि ग्राम छोटेडोंगर के मुण्डाटिकरा का रहने वाला कोमल आमदाई खदान का दलाली कर करोड़ों रुपया खाया है, उसे हमने मौत की सजा दी। खदान दलाली, सरकार और साम्राज्यवादियों के एजेंट मत बनो अन्यथा मौत पक्की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद सदस्य के पति कोमल मांझी आज शनिवार सुबह लगभग 10.30 छोटेडोंगर में स्थित शीतला मंदिर से दर्शन कर वापस लौटने के दौरान नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम ने उसका रास्ता रोका और टंगिया मार कर उसकी हत्या कर दी। नक्सलियों ने कोमल मांझी को कई बार जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद पुलिस ने कोमल मांझी को सुरक्षा मुहैया करवाई, लेकिन मांझी ने सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया था।

 

नारायणपुर एएसपी हेमसागर सिदार ने बताया कि इलाके में सर्चिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि कोमल मांझी को चुनाव से पहले और बाद में सुरक्षा दी गई थी, लेकिन उन्होंने सुरक्षा लेने से मना कर दिया था। साथ ही इन्हें परिवार समेत सुरक्षित घर भी उपलब्ध करवाया गया था, इसके लिए भी उसने मना कर दिया था।

MadhyaBharat 9 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.