Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
भिंड में कांग्रेस प्रत्याशी के पोलिंग एजेंट के घर में लगाई आग
bhind,Congress candidate, polling agent

भिंड। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए शुक्रवार को मतदान पूरा हो गया लेकिन रंजिश भड़क रही हैं। चुनावी रंजिश के चलते मतदान खत्म होने के बाद देर रात अज्ञात बदमाशों ने कांग्रेस पोलिंग एजेंट के घर में आग लगा दी। इस आग में ट्रैक्टर और घर-गृहस्थी का सामान खाक हो गया। घटना बरोहा थाना इलाके के डोंगरपुरा गांव की है। कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे के भाई योगेश कटारे शुक्रवार देर रात को थाने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार की सुरक्षा और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

 

 

शुक्रवार को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव का मतदान था। इस दौरान भिंड के डोंगरपुर गांव में भी वोटिंग हो रही थी। यहां कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे के पोलिंग एजेंट जॉनी जाटव का घर है। शाम 6 बजे तक मतदान खत्म होने के बाद सब लोग चले गए। इधर देर रात करीब एक बजे अज्ञात लोगों ने जॉनी जाटव के घर में आग लगा दी। आग में ट्रैक्टर और घर समेत गृहस्थी का सामान जल गया। पीड़ित ने इस घटना का आरोप डब्बू भदौरिया पर लगाया है।

डीएसपी हेडक्वार्टर संजय कोच्छा ने मौके पर पुलिस बल की तैनाती की है। पुलिस जांच कर रही है कि आग किसने लगाई है। सतर्कता के लिए पुलिस भी लगाई गई है। पुलिस और लोगों ने आग पर काबू पाया। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

MadhyaBharat 18 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.