Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
ड्यूटी के दौरान मतदान कर्मी की हार्ट अटैक से मौत
betul, Polling worker dies ,heart attack

बैतूल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। गुरुवार को जिला मुख्यालयों से मतदान दलों को सामग्री के साथ मतदान केंद्रों पर रवाना कर दिया गया है। मतदान सामग्री का वितरण करने के दौरान मुलताई में ड्यूटी पर तैनात एक कर्मचारी की हृदयाघात से मौत हो गई। बताया गया है कि अचानक उनके सीने में दर्द उठने की शिकायत की के बाद उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

 

 

मुलताई एसडीएम तृप्ति पटेरिया ने बताया कि मुलताई नगर के कन्या शाला बूथ क्रमांक 123 पर पी-3 के पद पर तैनात शाहपुर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में चौकीदार के पद पर पदस्थ भीमराव (55) पुत्र भोजू के सीने में दर्द उठा। जिसके बाद वे स्ट्रांग रूम के पास मतदान दलों के लिए सामग्री वितरण करने के लिए बनाए गए स्थल पर पहुंचे। भीमराव की जगह दूसरे कर्मचारी को नियुक्त कर दिया गया था और उनको सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

 

 

अचानक कर्मचारी की मौत की खबर लगते ही सेक्टर अधिकारी अस्पताल पहुंचे और उनके परिजनों को सूचना भेजी है।

 

 

जिले में 1581 मतदान केंद्रों पर 12 लाख 23 हजार से अधिक मतदाता

बैतूल के उप जिला निर्वाचन अधिकारी मकसूद अहमद ने बताया कि जिले के 1581 मतदान केंद्रों पर 12 लाख 23 हजार 483 मतदाता अपने अधिकारों का उपयोग करेंगे। गुरुवार को मतदान सामग्री का वितरण किया गया। इसके बाद मतदान दल सभी 1581 मतदान केंद्रों के लिए दोपहर 12 के पूर्व सामग्री के साथ पहुंच गए हैं।

 

 

103 पिंक बूथ पर होगी महिला अधिकारी

उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से पूर्व की भांति पोलिंग बूथ को विभिन्न वर्गों में विभाजित किया गया है। कुल पोलिंग बूथों से 103 पिंक बूथ बनाए गए हैं। इनमें सिर्फ महिला अधिकारी एवं महिला कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें मतदान के लिए कोई बाध्यता नहीं है।

 

 

क्रिटिकल मतदान केंद्रों के लिए माइक्रो आब्जर्वर

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 287 क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर निगरानी के लिए माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। इनमें सर्वाधिक क्रिटिकल 63 बूथ बैतूल, 61 घोड़ाडोंगरी क्षेत्र, 60 भैंसदेही, 56 मुलताई एवं 47 आमला में बनाए गए हैं। 1294 बूथ सामान्य श्रेणी के बूथ है।

MadhyaBharat 16 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.